जबलपुर में घोड़ी हटाने के विवाद में युवक की हत्या, शादी से लौटते समय पांच-छह बदमाशों ने घेरकर मारे चाकू
जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र में घोड़ी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 02:04:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 02:04:30 PM (IST)
जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र में देर रात खूनखराबा (AI Generated Image)HighLights
- बारात से लौटते युवक पर पांच-छह लोगों ने हमला
- घोड़ी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश सामने आई
- विक्टोरिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना स्लॉटर हाउस के समीप रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।
बारात से लौटते समय हुआ हमला
मृतक की पहचान मोहम्मद सादिल उर्फ मोनू (24) के रूप में हुई है, जो शादी समारोहों में घोड़ी किराए पर उपलब्ध कराने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, मोनू बारात से लौटने के बाद घोड़ी बांधकर अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांच से छह असामाजिक तत्वों ने उसे घेर लिया और अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले घोड़ी हटाने को लेकर मोनू का जीशान नामक युवक से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते जीशान ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
अस्पताल में तोड़ा दम
हमले में गंभीर रूप से घायल मोनू को परिजन तत्काल विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्कार पिकअप, महिला समेत दो की मौत, घायलों को वाहन काटकर निकाला
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।