• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या की गुत्थी उलझी, जबलपुर से ‍फिर बुलाए गए स्वजन

दीपक ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट को काटा, लेकिन इसके पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 11:10:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 11:10:24 PM (IST)
प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या की गुत्थी उलझी, जबलपुर से ‍फिर बुलाए गए स्वजन
दो वर्ष पहले वृंदावन आया और संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. दीपक की आत्महत्या की सात दिन बाद भी पुलिस की जांच अभी जारी है
  2. शिष्यों के समूहों की अगुवाई करने वालों से पुलिस हर बिंदु पर करेगी पूछताछ
  3. फ्लैट से कूदने से पहले प्राइवेट पार्ट काटने की वजह अब तक सामने नहीं आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। वृंदावन के संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक की आत्महत्या की जांच सात दिन बाद भी जारी है। 25 सितंबर की सुबह साढ़े 10 बजे उन्होंने आत्महत्या की। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने गुप्तांग को ग्राइंडर से काटा।

स्‍वजन बोले-नहीं कर पा रहे थे दो वर्षों से संपर्क

आत्महत्या की सूचना मिलने पर दीपक के स्वजन ने आरोप लगाया था कि वे पिछले दो वर्षों से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने अब स्वजन को फिर से बुलाया है और शिष्यों के समूहों के अगुवाई करने वालों से नए सिरे से पूछताछ करने की योजना बना रही है।


संत प्रेमानंद महाराज से ली थी दीक्षा

दीपक, जो जबलपुर के नर्मदा बस्ती का निवासी था, दो वर्ष पहले वृंदावन आया और संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। इसके बाद उन्हें रसिक दुलारी शरण नाम मिला। वह श्रीराधा केलिकुंज आश्रम के पास गुरुकृपा कुंज नामक चार मंजिला अपार्टमेंट में युगल नेही शरण के साथ रह रहे थे।

गुप्तांग काटने का रहस्य अभी भी अनसुलझा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि की है कि दीपक ने आत्महत्या की, लेकिन गुप्तांग काटने का रहस्य अभी भी अनसुलझा है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि संत के शिष्य की आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पीएमश्री रानी दुर्गावती स्‍कूल के शिक्षक ने डस्टर फेंका, सातवीं की छात्रा को लगने से सिर फूटा