
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने वाली है। जिसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। अभ्यर्थियों को समय से लेकर ड्रेस कोड नई नियमों का खास पालन करना होगा। एग्जाम दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित होगा।
इस बार नीट यूजी में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। अनिवार्य बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी मानिटरिंग सिस्टम, जैमर इत्यादि उपाय अपनाए गए हैं। यदि किसी कारण बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पता है, तो इसके लिए भी अलग से मानदंड निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को समय का खास ख्याल रखने की सलाह दी है।
उम्मीदवारों को मौसम, ट्रैफिक इत्यादि को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है, ताकि देरी न हो। एनटीए ने ड्रेस कोड को लेकर अहम नोटिस जारी किया है।




परीक्षा में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वाच, केलकुलेटर, लाग टेबल और अन्य इलेक्ट्रानिक व कम्युनिकेशन डिवाइसेज पर प्रतिबंध होगा। बैग, वॉलेट, पर्स, खाने पीने की समग्री और मेटल से बनी सामग्री या एसेसरीज पहनकर भी एग्जामिनेशन हाल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

एग्जाम हाल में पेपर, नोट्स और अन्य लिखित सामग्रियों पर भी प्रतिबंध होगा। हालांकि उम्मीदवारों को ट्रांसपेरेंट वाटर बोतल के साथ प्रवेश मिलेगा।


