
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । 1 जुलाई 2026 यानी आज से इंडियन ऑयल (IOCL) के वितरक मलिक एंटरप्राइजेज में एलपीजी सिलेंडरों की नई दरें लागू हो गई हैं।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर ₹948.50 में उपलब्ध होगा, जबकि 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹352 तय की गई है। इसके अलावा 10 किलोग्राम कंपोजिट सिलेंडर ₹677.50 और 5 किलोग्राम कंपोजिट सिलेंडर ₹352 में मिलेगा।
व्यावसायिक श्रेणी में 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत ₹3151.50 निर्धारित की गई है। देशभर में 1 जुलाई से 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है, जबकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
इसके अलावा 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम एफटीएल (Free Trade LPG) तथा पीओएस (POS) श्रेणी के नए कनेक्शन और रिफिल की दरें भी 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने वितरक से नवीनतम दरों की पुष्टि कर लें।
यह भी पढ़ें- सीबीएसइ 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 से, आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई, यह है शुल्क निर्धारित