
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी बांध में गुरुवार को डूबे क्रूज में सवार लापता पर्यटकों में से 48 घंटे बाद नौ वर्षीय मयूरन पिता परिमल और आर कामराज के शव आज रविवार की सुबह से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में मिल गए हैं। हादसे के 48 घंटे बाद सर्च अभियान भी समाप्त हो गया।
घटना के बाद से जबलपुर आयुध निर्माणी खमरिया निवासी आर कामराज, उनका भतीजा मयूरन (9) लापता थे। तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को सुबह छह बजे से रेस्क्यू अभियान चला रही है।
दुर्घटना में मृत दो महिला पर्यटकों के शव को शनिवार को विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाए गए थे। आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कामरान अपनी पत्नी, बच्चों, तमिलनाडु से आए माता-पिता, भाई-भाभी एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे। हादसे के दौरान 10 वर्षीय बेटा लहरों के सहारे किनारे आ गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन उसका छोटा बेटा श्रीतमिलवेंदन और भतीजा मयूरन सहित स्वयं आर कामराज डूब गए थे। रविवार की सुबह भतीजा मयूरन और आर कामराज के शव भी मिल गए।

कामराज की बॉडी रिकवर भी हो गई, जबकि पत्नी व श्रितमिल की डेथ हो चुकी है
कामकराज का परिवार मूलत: तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला है। परिवार ने मृतक महिलाओं का अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने शवों एवं स्वजन को विशेष विमान से पहुंचाने की व्यवस्था की। शनिवार को एक विशेष विमान से दोनों महिलाओं के शव और दो स्वजन को तमिलनाडु भेजा गया।

एक विमान तकनीकी खामी के कारण शाम तक नहीं पहुंच सका था। इस विमान से मृतक परिवार के अन्य सदस्यों को तमिलनाडु ले जाया गया। बरगी बांध क्रूज हादसे में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- 'न सो पा रहा हूं, न ठीक से खा पा रहा...'; पायलट महेश पटेल की जुबानी बरगी क्रूज हादसे का सबसे खौफनाक सच