• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में चालान नहीं, सीधे 'अधिकार' पर वार: सड़क पर मनमानी करने वालों पर शिकंजा

यह कार्रवाई विशेष रूप से उन चालकों पर केंद्रित है, जो लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 08:27:32 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 08:27:32 AM (IST)
जबलपुर में चालान नहीं, सीधे 'अधिकार' पर वार: सड़क पर मनमानी करने वालों पर शिकंजा
आद्य शंकराचार्य चौक पर कार की चैकिंग करते हुए यातायात पुलिस। नईदुनिया

HighLights

  1. रविवार को शहरभर में चला विशेष जांच अभियान
  2. 2025 से अब तक 618 चालकों के लाइसेंस निलंबन की सिफारिश
  3. हाईटेक निगरानी से आदतन नियम तोड़ने वालों की पहचान तेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने रविवार को संयुक्त रूप से बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया।

बड़ी संख्या में वाहन चालकों के चालान बनाए गए

सुबह से देर शाम तक प्रमुख चौराहों पर सघन जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट की अनदेखी करने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों के चालान बनाए गए।

अब कार्रवाई केवल जुर्माने तक सीमित नहीं रहेगी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब कार्रवाई केवल जुर्माने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे।

ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

यातायात पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 से अब तक 618 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की जा चुकी है।

उल्लंघन करने वालों के मौके पर ही आनलाइन चालान

नियमों का उल्लंघन करने वालों के मौके पर ही आनलाइन चालान जारी किए गए। कई वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

चौराहों पर यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात

नौदरा ब्रिज, रसल चौक, तीन पत्ती, मदनमहल, शास्त्री ब्रिज सहित शहर के व्यस्त चौराहों पर यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात रहीं। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

डीएसपी ट्रैफिक संतोष शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण के रूप में सामने आती है। इसी वजह से ऐसे वाहन चालकों की अलग से निगरानी की जा रही है, जिन पर बार-बार चालानी कार्रवाई हो रही है।

ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया तेज


तीन या उससे अधिक बार नशे की हालत में वाहन चलाने, मोबाइल का उपयोग करते हुए ड्राइविंग करने और लगातार ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

चौबीसों घंटे वाहनों की गतिविधियों पर नजर

शहर में तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था भी अब कार्रवाई का अहम आधार बन गई है। सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों और 12 महत्वपूर्ण चौराहों पर लगे हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे चौबीसों घंटे वाहनों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जा रहा ई-चालान

नियमों का उल्लंघन होते ही आनलाइन ई-चालान वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जा रहा है। लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है, जिसकी सूचना संबंधित चालक को एसएमएस के माध्यम से दी जाती है।

सड़क पर अनुशासन और दुर्घटनाओं में कमी

यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि केवल चालान वसूलने से आदतन नियम तोड़ने वालों पर प्रभाव नहीं पड़ता। ऐसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई ही प्रभावी निवारक साबित हो सकती है। इससे सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

एक नजर में...

  • रविवार को शहरभर में चला विशेष संयुक्त जांच अभियान।
  • हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात और ओवरस्पीडिंग पर सबसे अधिक कार्रवाई।
  • वर्ष 2025 से अब तक 618 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की सिफारिश।
  • तीन या अधिक बार गंभीर उल्लंघन करने वालों पर विशेष निगरानी।
  • 12 प्रमुख चौराहों और सभी प्रवेश मार्गों पर हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी से 24 घंटे मॉनिटरिंग।
  • हर माह करीब 5,000 आनलाइन ई-चालान जारी किए जा रहे हैं।
  • लाइसेंस निलंबन सहित पूरी कार्रवाई डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए संचालित।

कार्रवाई एक नजर में......

  • 2024: 1,18,365 वाहनों पर चालानी कार्रवाई।
  • 2025: 1,09,307 वाहनों पर चालानी कार्रवाई।
  • 2026 (अब तक): 56,999 वाहनों पर चालानी कार्रवाई।
  • 2025 से अब तक: 618 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की सिफारिश-कार्रवाई।
  • 12 प्रमुख चौराहों और सभी प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी निगरानी।

सड़क सुरक्षा को वाहन चालक, नागरिक केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी समझें। जागरूकता अभियान के साथ-साथ नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

संपत उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें- जबलपुर-भोपाल NH पर हादसा... पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों पर काल बनकर टूटा अज्ञात वाहन, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर