• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से जबलपुर में रहेंगी दो दिन, योग दिवस और दीक्षा समारोह में होंगी शामिल, बदला रहेगा शहर

योग दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभ...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 08:58:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 09:18:12 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से जबलपुर में रहेंगी दो दिन, योग दिवस और दीक्षा समारोह में होंगी शामिल, बदला रहेगा शहर
मुख्य रेलवे स्टेशन में राष्ट्रपति के आगमन पर चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा, प्लेटफार्म नंबर एक पर जांच करते आरपीएफ डाग स्काट । नईदुनिया

HighLights

  1. जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करेंगे
  2. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
  3. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शनिवार को अपने दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचेंगी। उनके आगमन के लिए प्रशासन, पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

सर्किट हाउस क्रमांक-एक में करेंगी रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति आज शाम 6.10 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट से जबलपुर पहुंचेंगी। डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करेंगे।


naidunia_image

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति शाम 6.20 बजे रवाना होकर लगभग 6.45 बजे सर्किट हाउस क्रमांक-एक पहुंचेंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

योग दिवस के कार्यक्रम में रहेंगी मुख्य अतिथि

रविवार 21 जून को राष्ट्रपति सुबह 7.05 बजे सर्किट हाउस से सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड के लिए रवाना होंगी। सुबह 7.20 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद वे सुबह 7.30 बजे से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य और योग के महत्व का संदेश दिया जाएगा।

naidunia_image

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

योग दिवस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सुबह 8.35 बजे गैरिसन ग्राउंड से सर्किट हाउस लौटेंगी। इसके बाद सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।

विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपति सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक आयोजित 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का भी प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

naidunia_image

सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, गैरिसन ग्राउंड और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय सहित सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी

दीक्षा समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति दोपहर 12.50 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 1.10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी और दोपहर 1.20 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।

naidunia_image

20 चयनित स्वर्ण पदक धारकों को राष्ट्रपति स्वयं अपने हाथों से सम्मानित करेंगी

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति भवन से प्राप्त प्रोटोकाल के तहत 20 चयनित स्वर्ण पदक धारकों को राष्ट्रपति स्वयं अपने हाथों से सम्मानित करेंगी। इसके बाद आयोजित दूसरे सत्र में अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं तथा उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस व्यवस्था से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को दीक्षा समारोह का हिस्सा बनने और सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

शेष विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री करेंगे सम्मानित

दो चरणों में होगा रादुविवि का दीक्षा समारोहनईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षा समारोह इस बार विशेष स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति को देखते हुए समारोह को दो चरणों में करने की तैयारी की गई है।

पहले चरण में राष्ट्रपति चयनित स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगी, जबकि उनके प्रस्थान के बाद दूसरे चरण में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शेष विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान करेंगे।

रिहर्सल में परखी जा रही हर व्यवस्था

दीक्षा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय में लगातार रिहर्सल आयोजित की जा रही है, जिसमें मंच तक पहुंचने, पदक एवं उपाधि ग्रहण करने, अतिथियों के स्वागत, बैठक व्यवस्था और संपूर्ण कार्यक्रम संचालन का अभ्यास कराया जा रहा है।

दीक्षा समिति के संयोजक प्रो. एस.एस. संधू और प्रो. राकेश बाजपेयी ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के अनुरूप प्रत्येक गतिविधि की बारीकी से समीक्षा की जा रही है, ताकि समारोह के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।राष्ट्रपति के साथ तस्वीर को लेकर विद्यार्थियों में उत्साहस्वर्ण पदक विजेताओं और उपाधिधारकों में राष्ट्रपति के साथ संयुक्त छायाचित्र का अवसर मिलने को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

यह पल उनके जीवन की सबसे यादगार उपलब्धियों में

विद्यार्थियों का मानना है कि यह पल उनके जीवन की सबसे यादगार उपलब्धियों में शामिल होगा। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा और कुलसचिव डा. रविशंकर सोनवाल ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वागत, विद्युत, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कुलगुरु ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के इतिहास के महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जानी चाहिए।

naidunia_image

कारकेड में रहेंगे 12 वाहन, हाईराइज बिल्डिंगों पर तैनात रहेंगे स्नाइपर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शनिवार को शहर आगमन होगा। प्रस्तावित प्रवास को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए है। शहर में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान उनके कारकेड में 12 वाहन शामिल रहेंगे। राष्ट्रपति जैमर युक्त विशेष कार में सवार होंगी। उनका काफिला जिस-जिस मार्ग से निकलेगा वहां उऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान पूरा क्षेत्र नो स्काई जोन रहेगा।

कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रितों को ही प्रवेश की अनुमति होगी

राष्ट्रपति शनिवार की रात को सर्किट हाउस में रुकेगी। रविवार को सुबह गैरीसन मैदान में योग दिवस और पूर्वान्ह में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। तीनों स्थानों पर शुक्रवार शाम से ही आसपास घेराबंदी करते हुए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। दोनों कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रितों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

इस दौरान कई जगह यातायात डायवर्ट रहेगा

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अभेद सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पुलिस, अर्धसैनिक बलों के साथ ही एसपीजी भी तैनात रहेगी। शुक्रवार को सुबह से शाम तक राष्ट्रपति के आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस के काफिया से डुमना एयरपोर्ट से सर्किट हाउस, सर्किट हाउस-गैरीसन ग्राउंड-रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और डुमना एयरपोर्ट के बीच वाहन दौड़ाएं।

naidunia_image

आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती जांची। ट्रैफिक डायवर्सन प्वाइंट तय किए। दोनों आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सेफ हाउस और वीआइपी मूवमेंट के वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। सभी जगह जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।

कारकेड में होगी

वानर कार, पायलेट कार, मीडिया वीकल, राष्ट्रपति वाहन, दो एक्स कार्ट कार, दो स्टाफ कार, एक मिनी बस (मेडिकल इमरजेंसी स्टाफ), वीवीआइपी बैगेज वेन, एंबुलेंस और टेलर कार।

आगमन और प्रस्थान

  • शाम को 6.40 पर शनिवार को राष्ट्रपति का डुमना एयरपोर्ट आगमन।
  • शाम को 7.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी।
  • सुबह 7.20 बजे रविवार को गैरीसन ग्राउंड में योग कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • पूर्वान्ह 11.40 बजे रविवार को आरडीयू के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।
  • दोपहर 12.50 बजे रविवार को डुमना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।
  • दोपहर 1.15 बजे राष्ट्रपति विशेष वायुयान से ग्वालियर रवाना होगी।
  • सुरक्षा व्यवस्था में 15 सौ जवानों का पुलिस जिले से तैनात किया।
  • 16 सौ जवानों का बल अन्य जिलों से पहुंचा।
  • 71 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बाहर से आए।
  • 60 निरीक्षक आसपास के जिलों से पहुंचे है।
  • 371 का बल गैरीसन, 400 का बल आरडीयू में रहेगा।
  • 240 का बल एयरपोर्ट, 203 का बल मार्ग व्यवस्था में रहेगा।
  • 46 जवान सर्किट हाउस में रहेंगे। अतिरिक्त बल भी अलग-अलग जगह डिप्लाय किया गया है।

वीवीआइपी रूट पर रंग-बिरंगी लाइट लगाई गई हैं

naidunia_image

रंग रोगन किया जा रहा है। वीवीआइपी रूट पर रंग-बिरंगी लाइट लगाई गई हैं, फूलों से सजाया जा रहा है। जिला, पुलिस और निगम प्रशासन तैयारियों में तत्परता से जुटा हुआ है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय समारोह सदर स्थित ऐतिहासिक गैरीसन ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है।

स्टेशन पर एके-47 के साथ जवानों की तैनाती

राष्ट्रपति के आगमन और नीट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के अाने पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल सुरक्षा बल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। अगले तीन दिन तक मुख्य स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर एके-47 के साथ जवान तैनात किए गए है।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि सशस्त्र और बाडीवार्म कैमरा से लैस जवानों की तीन क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। यह टीम अलग-अलग शिफ्ट में चौबीस घंटे सक्रिय रहेगी। किसी भी सूचना पर तुरंत कार्यवाही करेगी।

11 जवानों को बुलाकर उनकी स्टेशन पर अतिरिक्त तैनाती

आसपास तैनात 11 जवानों को बुलाकर उनकी स्टेशन पर अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने के साथ ही यात्रियों के सामान स्कैनर से जांचे जा रहे है। शुक्रवार को डाग स्क्वायड ने स्टेशन का चप्पा-चप्पा छानने के साथ ही प्लेटफार्म पर पहुंची ट्रेनों की भी जांच की। जीआरपी ने भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है।

नीट उम्मीदवार को रास्ते में नहीं रोका जाएगा

वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान संबंधित मार्गों से नीट उम्मीदवार आवागमन संबंधी प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। ट्रैफिक डायवर्सन प्वाइंट और वीवीआइपी मूवमेंट मार्ग पर तैनात जवानों को निर्देशित किया गया है कि नीट उम्मीदवारों को कहीं भी रोका न जाए। उम्मीदवार के साथ ही उनके स्वजन को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए संबंधित मार्गों के उपयोग की छूट दी गई है। असुविधा से बचने के लिए नीट उम्मीदवार एवं स्वजन को वैकल्पिक मार्गों के उपयोग को प्राथमिकता देने कहा गया है।

डायवर्ट रहेगा यातायात

यात्री बसें सहित भारी वाहन एकता मार्केट से चूल्हागोलाई होकर शहर की ओर आ-जा सकेंगे। सुबह पांच बजे से दीक्षा समारोह समाप्त होने तक। - पेंटीनाका, सृजन चौक, यादगार चौक, टीआइ क्रासिग की ओर से गैरीसन ग्राउंड की ओर सुबह छह से नौ बजे तक नो वीकल जोन रहेगा। - मंडला की ओर से आने वाले वाहन पेंटीनाका से समन्वय चौक होकर आगे जा सकेंगे। जायसवाल पेट्रोल पंप से कटंगा, बंदरिया तिराहे मार्ग खुला रहेगा।- रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय मुख्य मार्ग पर पूर्वान्ह 11ः00 से 11ः45 बजे और दोपहर 12ः30 से 1ः15 तक सामान्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग के लिए जगह चिन्हित

गैरीसन मैदान में होने वाले योग कार्यक्रम के दौरान नर्मदा क्लब ग्राउंड गेट नंबर एक से व्हीआइपी, गेट नंबर दो से कार एवं टू-व्हीलर पार्किग। आरसीएम ग्राउंड पर बस, कार, पुलिस व प्रशासन के समस्त प्रकार के वाहन। मुर्गी मैदान में बस पार्किग। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से वीआइपी पार्किग, गेट नंबर दो से वीवीआईपी प्रवेश, गेट नंबर तीन से आपतकालीन निकास द्वार और गेट नंबर चार से कार एवं टू वीलर प्रवेश एवं पार्किंग होगी।

विशेषज्ञ मेडिकल टीम और उन्नत लाइफ सपोर्ट वाली एम्बुलेंस रहेगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शनिवार और रविवार के नगर आगमन के दौरान प्रोटोकाल के तहत उनके काफिले के साथ एक विशेषज्ञ मेडिकल टीम और उन्नत लाइफ सपोर्ट वाली एम्बुलेंस मौजूद रहेगी।

हर कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा दल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा

वीवीआइपी सुरक्षा मानकों के अनुसार हर कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा दल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। शनिवार को महामहिम राष्ट्रपति डुमना से सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद अगले दिन रविवार को गैरिसन ग्राउंड, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह को देखते हुए सभी कार्यक्रम स्थल पर एक-एक मेडिकल टीम तैनात रहेगी।

कसंलटेंट के साथ नर्सिंग स्टाफ

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज के डीन प्रो. (डा.) नवनीत सक्सेना ने बताया कि चार टीमें गठित कर दी गई हैं।-हर टीम में कसंलटेंट के साथ नर्सिंग स्टाफ भी रहेगा, जो कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगा।-टीमों में मेडिसिन, सर्जरी, आर्थोपेडिक एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।-सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल में एक प्राइवेट रूम व आइसीयू बेड आपात स्थिति के लिए रिजर्व कर दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए शहर तैयार, चकाचक हुआ वीवीआइपी रूट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए शहर तैयार है। डुमना एयरपोर्ट से लेेकर आयोजन स्थल गैरीसन ग्राउंउ और रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के आस-पास का क्षेत्र चकाचक हा गया है। सड़कें जहां चका हो गई हैं, वहीं दीवारों पर रंग-रोगन कर आकर्षक चित्रकारी की गई है। प्रमुख फुटपाथ, डिवाइडरो की धुलाई कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- MPPSC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत... हाईकोर्ट से स्टे हटते ही मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन