• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी को गैर पुरुष के साथ देख भड़का पति, सड़क पर चले लात-घूंसे

राइट टाउन स्थित होटल टिमटिम में रविवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला अपने परिचित एक पुरुष के साथ होटल पहुंची और पीछे से उसका पति भी वहां पहु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:01:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:01:29 PM (IST)
जबलपुर के होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी को गैर पुरुष के साथ देख भड़का पति, सड़क पर चले लात-घूंसे
पत्नी को गैर पुरुष के साथ होटल में देखकर पति ने किया हंगामा

HighLights

  1. राइट टाउन स्थित होटल टिमटिम में पति-पत्नी के बीच हुआ बवाल
  2. मारपीट और धक्का-मुक्की में फटे कपड़े, सड़क तक पहुंचा विवाद
  3. स्थानीय लोगों ने होटल में अनैतिक गतिविधियों पर जताया विरोध

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राइट टाउन स्थित होटल टिमटिम में रविवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला अपने परिचित एक पुरुष के साथ होटल पहुंची और पीछे से उसका पति भी वहां पहुंच गया। पति ने दोनों को होटल में साथ देखकर विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर होटल के बाहर सड़क तक हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर मदनमहल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला, उसके पति एवं परिचित पुरुष को थाने ले गई। रईस अहमद का पत्नी से करीब चार साल से विवाद चल रहा है। पत्नी रविवार को दोपहर लगभग एक बजे किसी पुरुष के साथ दद्दा परिसर-टेलीग्राफ गेट नंबर चार रोड पर अंदर गली में स्थित होटल टिमटिम में पहुंची थी।


पति को संदेह था कि उसकी पत्नी किसी के साथ फोन पर चुपके से बातचीत करती थी। जब वह रविवार को होटल में उस पुरुष के साथ मिली तो यह देखकर वह भड़क गया। उनके बीच हाथापाई होने लगी। उसने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से तलाक देने की बात भी कही।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी: रहवासी क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों का आरोप

घटना के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और रहवासी क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां रोकने की मांग की। होटल भवन के मालिक अमरेश पांडे पर भी लोगों का गुस्सा फूटा। होटल में अनैतिक गतिविधियों को लेकर कहासुनी हुई। पांडे भवन किराए पर होने की बात कहकर बचाव किया, लेकिन लोग उन पर नाराज होते दिखे। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति शांत हुई।

आरोप-प्रत्यारोप, मारपीट में फटे कपड़े

पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ पकड़ने के बाद होटल के अंदर ही काफी देर तक विवाद हुआ। होटल के प्रथम तल पर ही पति और उसकी पत्नी के साथ आए व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए।

पत्नी के साथ कुछ महिलाओं ने सड़क पर झूमाझपटी की। इधर, महिला के साथ आया गैर पुरुष स्वयं के अधिवक्ता होने का दावा किया। वह महिला को अपनी क्लाइंट ओर कानूनी चर्चा के लिए होटल में मुलाकात करने की बात कहा। इधर, पति बार-बार कथित अधिवक्ता पर उसकी पत्नी को बहकाने का आरोप लगाता रहा।

यह भी पढ़ें- एमपी में 7 महीने से अटके आयुष्मान भुगतान जारी करने की मांग, डॉक्टरों-कर्मचारियों के वेतन और दवाओं के अटके हैं पैसे