
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर Jabalpur Cruise Accident: कुछ दिन पूर्व इसी क्रूज पर जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक हुई थी। जबलपुर जिला पंचायत की ओर से आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। उस दौरान भी सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी, जिससे अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह मांग की गई है की इस आयोजन को करने और सुरक्षा के इंतजाम न करने को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पद से हटाने तथा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग (एमपीटी) के प्रबंध संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की । साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय करने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- जबलपुर क्रूज हादसा: मां के सीने से चिपका हुआ 4 वर्षीय बेटे का शव, दोनों को देख भर आईं सबकी आंखें
बरगी डैम में नाव पलटने से हुई दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य को बचा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी में यह मामला केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में सवार लोगों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराई गई थी। साथ ही मौसम संबंधी चेतावनियों और सुरक्षा संकेतों का भी अभाव रहा। बताया जा रहा है कि निर्धारित सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। ये आरोप जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव ने लगाए हैं।
उन्होंने जारी बयान में बताया कि इधर, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है। साथ ही कहां की इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत उजागर कर दी है। अब देखना होगा कि इस हादसे के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।