जबलपुर से गुजरने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे रीशेड्यूल, अमरकंटक तीन और नर्मदा एक्सप्रेस दो घंटे लेट
कटनी में मालगाड़ी पटरी से उतरने के बाद यहां रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, इसकी वजह से कई ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 12:19:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 12:20:44 PM (IST)
ट्रेने लेट होने से यात्रियों को हो रही परेशानी। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस लगभग तीन घंटा विलंब से सुबह सात बजे जबलपुर पहुंची
- इंटरसिटी एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को कटनी जंक्शन-न्यू कटनी जंक्शन होकर गंतव्य के लिए चलाया गया
- नर्मदा एक्सप्रेस रविवार को लगभग दो घंटा विलंब से रात को साढ़े 10 बजे जबलपुर पहुंची
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। न्यू कटनी जंक्शन के यार्ड के पास शनिवार की सुबह मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगातार दूसरे दिन रेल यातायात प्रभावित रहा। सिंगरौली और शहडोल से जबलपुर के मध्य संचालित होने वाली ट्रेनें रविवार को भी देरी से पहुंची। रविवार की रात को जाने वाली जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को साढ़े चार घंटे रीशेड्यूल किया गया।
रविवार की शाम तक न्यू कटनी जंक्शन से कटनी साउथ के बीच यात्री ट्रेन सेवा सामान्य नहीं हो सकी। इसके कारण रविवार को भी इंटरसिटी एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को कटनी जंक्शन-न्यू कटनी जंक्शन होकर गंतव्य के लिए चलाया गया। दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस रविवार को सुबह लगभग तीन घंटा विलंब से सुबह सात बजे जबलपुर पहुंची।
कई घंटे लेट हो रही ट्रेनें
शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस भी दो घंटा विलंब से सुबह लगभग 11 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंची। सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटा विलंब से दोपहर को सवा एक बजे जबलपुर पहुंची। इस ट्रेन के रैक से अंबिकापुर इंटरसिटी संचालित होती है।
जिसके चलते अंबिकापुर इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा 10 मिनट विलंब से दोपहर 1.54 बजे जबलपुर से गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। नर्मदा एक्सप्रेस रविवार को लगभग दो घंटा विलंब से रात को साढ़े 10 बजे जबलपुर पहुंची। वहीं, हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस लगभग छह घंटा विलंब से पहुंची।
यह भी पढ़ें : अब होली के बाद फिर ट्रेनें फुल, जबलपुर से दिल्ली, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद की ओर जाने वाले यात्री परेशान