• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

सीधी में शर्मनाक घटना... 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में CRPF का 59 वर्षीय इंस्पेक्टर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र मझौली के ग्राम ताला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर पदस्थ 59 वर्षीय जवान पर पड़ोस की...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 08:11:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 08:11:54 PM (IST)
सीधी में शर्मनाक घटना... 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में CRPF का 59 वर्षीय इंस्पेक्टर गिरफ्तार
4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में CRPF का 59 वर्षीय इंस्पेक्टर गिरफ्तार

HighLights

  1. मझौली के ग्राम ताला में मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत
  2. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट में मामला
  3. आरोपी CRPF इंस्पेक्टर को कोर्ट ने भेजा सीधी जिला जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, मझौली। थाना क्षेत्र मझौली के ग्राम ताला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर पदस्थ 59 वर्षीय जवान पर पड़ोस की 3 वर्ष 11 माह की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के परिजनों के अनुसार घटना 14 अगस्त को ग्राम ताला में हुई। आरोप है कि आरोपित वंश बहादुर सिंह पिता इंद्रभान सिंह बघेल, निवासी ग्राम ताला ने बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। स्वजन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत पर 15 अगस्त को थाना मझौली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया सीधी जिला जेल

थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा एच ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की। विवेचना के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित को जिला जेल सीधी भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए हैं। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर एमपी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी 3 जोड़ी और 1 वन-वे स्पेशल ट्रेनें, शेड्यूल जारी