• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

एमपीपीएससी की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सख्‍ती, जबलपुर में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन

परीक्षा के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रभात पाराशर को जबलपुर संभाग का संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे परीक्षा से पूर्व तथा परीक्षा अवधि के ...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 10:21:24 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 10:21:24 AM (IST)
एमपीपीएससी की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सख्‍ती, जबलपुर में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन
शासकीय मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय में बायोमेट्रिक सत्यापन कराते विद्यार्थी। नईदुनिया

HighLights

  1. फोटो पहचान का मिलान, दस्तावेजों की जांच
  2. परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं
  3. परीक्षा से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आज 8 से 13 अगस्त तक नेपियर टाउन स्थित शासकीय मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय में सुबह 10 से दोपहर एक 1 बजे तक आयोजित की गई है। 12 अगस्त को परीक्षा दोपहर 12 बजे तक तथा 13 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे तक होगी।

परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे

शिकायतों की जांच के बाद आवश्यक होने पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से प्रतिवेदन प्राप्त कर आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। आयोग ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे।


सुविधा के अनुसार महिला या पुरुष कर्मचारी से जांच कराने का विकल्प चुने

प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, फोटो पहचान का मिलान, दस्तावेजों की जांच तथा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला अधिकारियों द्वारा अलग कक्ष में की जाएगी, जबकि ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार महिला या पुरुष कर्मचारी से जांच कराने का विकल्प चुने।

इलेक्ट्रानिक या अन्य प्रतिबंधित वस्तु साथ लाने की अनुमति नहीं

आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थी केवल ब्लैक पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र तथा वैध फोटो पहचान पत्र ही परीक्षा केंद्र में ले जा सकेंगे। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक या अन्य प्रतिबंधित वस्तु साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।

सामग्री फिर से जिला कोषालय में जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए संभागायुक्त कार्यालय ने परियोजना अधिकारी, शहरी क्रमांक-4, एकीकृत बाल विकास सेवा रीतेश दुबे को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें जिला कोषालय से प्रश्नपत्र प्राप्त कर सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद गोपनीय एवं अन्य सामग्री फिर से जिला कोषालय में जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा

परीक्षा केंद्र के प्राचार्य को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आकस्मिक आवश्यकता के लिए तीन रिजर्व प्राधिकृत अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं की स्कैन काॅपी के लिए आवेदन कल तक, सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन 16 अगस्त से