• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

शिक्षक एप का सर्वर ठप, जबलपुर में लॉगआउट नहीं कर सके; कोई पेड़ पर चढ़ा तो कोई छत पर

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा हमारे शिक्षक एप के माध्यम से शिक्षकों की ई-अटेंडेंस दर्ज की जाती है। पिछले कुछ दिनों से एप पर उपस्थिति दर्ज करने के ...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 01:16:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 01:16:08 PM (IST)
शिक्षक एप का सर्वर ठप, जबलपुर में लॉगआउट नहीं कर सके; कोई पेड़ पर चढ़ा तो कोई छत पर
किसी को इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने तो किसी को सिग्नल नहीं मिलने का संदेश दिखाई दिया। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. एप खोलने का प्रयास करने पर फोन हैंग होने की समस्या
  2. लॉगआउट के प्रयास में रात 8 से 9 बजे तक परेशान होते रहे
  3. लॉगआउट नहीं होने पर उपस्थिति और वेतन प्रभावित हो सकता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था गुरुवार को उस समय परेशानी का सबब बन गई, जब हमारे शिक्षक एप का सर्वर ठप हो गया। स्कूल छूटने के बाद शिक्षक एप से लॉगआउट नहीं कर सके। मोबाइल में किसी को इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने तो किसी को सिग्नल नहीं मिलने का संदेश दिखाई दिया। सिग्नल तलाशने के लिए कोई स्कूल की छत पर चढ़ा तो कोई पेड़ और पहाड़ी तक पहुंच गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

एप खोलने का प्रयास करने पर फोन हैंग हो गया

शिक्षकों के अनुसार, कुछ मोबाइल में एप खोलने का प्रयास करने पर फोन हैंग होने की समस्या भी आई। शाम 4:30 से 5 बजे तक घर पहुंचने वाले कई शिक्षक लॉगआउट के प्रयास में रात 8 से 9 बजे तक परेशान होते रहे। उन्हें आशंका थी कि लॉगआउट नहीं होने पर उस दिन की उपस्थिति और वेतन प्रभावित हो सकता है।


लगातार बदल रहा अटेंडेंस का समय

कभी सुबह 9:30 बजे तो कभी 10:30 बजे तक अटेंडेंस का समय निर्धारित किया गया। स्कूल से वापसी के समय में भी बदलाव किए जाते रहे। गुरुवार को सर्वर की तकनीकी समस्या ने शिक्षकों की परेशानी और बढ़ा दी।

शाम 7 बजे जारी हुआ आदेश

घंटों की परेशानी के बाद शाम 7 बजे के बाद लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश जारी किया गया कि हमारे शिक्षक एप में लॉगआउट प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आ रही है। विद्यालय में लॉगिन कर चुके शिक्षकों का लॉगआउट सिस्टम द्वारा स्वत: कर दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन को शिक्षकों को लॉगआउट को लेकर परेशान नहीं होने की सूचना देने के निर्देश दिए गए।

देरी का खामियाजा कौन भुगतेगा?

शिक्षकों का कहना है कि कुछ मिनट की देरी से स्कूल पहुंचने पर ई-अटेंडेंस प्रभावित होने के साथ वेतन पर भी असर पड़ सकता है। वहीं सर्वर खराब होने के कारण शिक्षक घंटों अतिरिक्त समय तक स्कूल या रास्ते में परेशान होते रहे। शिक्षकों ने मांग की है कि तकनीकी समस्या के कारण हुई देरी को देखते हुए उपस्थिति और वेतन प्रभावित न किया जाए तथा ई-अटेंडेंस में कुछ मिनट की देरी के लिए भी मानवीय आधार पर राहत दी जाए।

यह भी पढ़ें- प्रतिभा ऐसी कि हर मंच पर छोड़ती हैं अपनी छाप, जानें कौन हैं जबलपुर की शर्मिष्ठा दास गुप्ता