• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में आयुष चिकित्सा के शिक्षकों के लिए फिर TET, अप्रैल में हो चुकी है पहली परीक्षा

उन अभ्यर्थियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जो पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो सके या दूसरे अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 12:07:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:07:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में आयुष चिकित्सा के शिक्षकों के लिए फिर TET, अप्रैल में हो चुकी है पहली परीक्षा
सभी संबंधित संस्थानों, संभावित अभ्यर्थियों और हितधारकों को अभी से आवश्यक तैयारी करने की सलाह। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को एक और अवसर
  2. नौ नवंबर को सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है
  3. एनसीआइएसएम ने जारी की सार्वजनिक सूचना

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आयुष चिकित्सा पद्धति के महाविद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एनटीईटी)-2026 का दूसरा चक्र दिसंबर में आयोजित किए जाने की तैयारी है।

नौ नवंबर को सार्वजनिक सूचना जारी

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआइएसएम) ने नौ नवंबर को सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

अभ्यावेदनों को ध्यान में रखकर बनाई योजना

विद्यार्थियों से प्राप्त विभिन्न अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए दूसरी परीक्षा दिसंबर में संभावित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है।

अप्रैल में आयोजित की जा चुकी है परीक्षा

आयोग के अनुसार, एनटीईटी-2026 की पहली परीक्षा अप्रैल में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। अब दूसरी परीक्षा का अवसर देने की तैयारी है।

अलग से जारी होगा विस्तृत कार्यक्रम

एनसीआइएसएम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और अन्य दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। सभी संबंधित संस्थानों, संभावित अभ्यर्थियों और हितधारकों को अभी से आवश्यक तैयारी करने की सलाह दी गई है।

निदेशकों, अधिष्ठाताओं और प्राचार्यों को भेजी कार्यक्रम

सचिव सच्चिदानन्द प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी यह सार्वजनिक सूचना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आयुष विभागों के प्रमुख सचिवों, आयुष आयुक्तों, संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों तथा आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और सोवा-रिग्पा चिकित्सा महाविद्यालयों के निदेशकों, अधिष्ठाताओं और प्राचार्यों को भेजी गई है।


शिक्षक पात्रता के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयुष चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में शिक्षण से जुड़ी पात्रता व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दिसंबर में दूसरे चक्र की संभावित परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को एक और अवसर मिल सकेगा। हालांकि, परीक्षा की अंतिम तारीख और आवेदन संबंधी प्रक्रिया के लिए आयोग की विस्तृत अधिसूचना का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बोल, वायरल वीडियो देखकर किसान हुए आगबबूला

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।