• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • जबलपुर

    योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति, चुनिंदा लोगों को ही मिलेगी एंट्री

    शनिवार को जबलपुर पहुंचेंगी और सर्किट हाउस में ठहरेंगी। उनके आगमन से 24 घंटे पहले एसपीजी का दल सुरक्षा की कमान संभाल लेगा। विशेष परस्थिति में राष्ट्रपत...और पढ़ें

    By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
    Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 12:10:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 12:10:58 PM (IST)
    • Join करें
    योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति, चुनिंदा लोगों को ही मिलेगी एंट्री
    पैनी निगाह रखने के निर्देश देते अति. पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्‍पत उपाध्याय। नईदुनिया

    HighLights

    1. 15 किलोमीटर का इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा
    2. डुमना एयरपोर्ट से सदर तक हाई अलर्ट
    3. जिलों से बुलाए गए बल की आमद शुरू

    नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राष्ट्रपति के प्रस्तावित शहर प्रवास को लेकर शहर में सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति गैरीसन मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।

    राष्ट्रपति के संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी

    पुलिस ने डुमना एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, गैरीसन मैदान, सदर और राष्ट्रपति के संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।

    विशेष पहचान पत्र और कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश

    योग दिवस और दीक्षांत समारोह में केवल चयनित लोगों को विशेष पहचान पत्र और कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। आयोजन स्थलों के आसपास सुरक्षा एजेंसियों ने पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है।

    सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आसपास के पंद्रह जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल ने गुरुवार से आमद देना शुरू कर दी है। बालाघाट एवं मंडला जिले का अतिरिक्त बल पहुंच गया है।

    संख्या लगभग साढ़े तीन हजार अतिरिक्त पुलिस बल

    अतिरिक्त पुलिस बल में आसपास के जिलों से आने वाले पुलिस अधिकारी के साथ ही जवान शामिल है, जिनकी संख्या लगभग साढ़े तीन हजार है। ये बल राष्ट्रपति के आवागमन मार्ग, कार्यक्रम स्थलों तथा संवेदनशील नीट परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा संभालेंगे।


    15 किलोमीटर का इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा

    राष्ट्रपति प्रवास के दौरान विश्वविद्यालय क्षेत्र सहित लगभग 15 किलोमीटर का इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह और एसपी सम्पत उपाध्याय ने सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया।

    ठहरने वालों की भी सघन जांच

    शहर और जिले की सीमाओं पर गश्त बढ़ा दी गई है तथा होटल, लाज और आश्रय स्थलों में ठहरने वालों की भी सघन जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मीडियाकर्मी बनकर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बना रहे थे वीडियो, चार आरोपी गिरफ्तार