प्रशासनिक अफसरों को सीएम मोहन यादव का अल्टीमेटम, कहा- काम नहीं करना तो वल्लभ भवन बैठें, कलेक्टर को भी लगाई फटकार
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह जिले के औचक निरीक्षण के लिए सीधी पहुंचे थे। उन्होंने कड़े लहजे में स्पष्ट किया है कि अधिकारी मैदान में रहकर कार् ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 06:33:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 07:00:51 PM (IST)
सीएम मोहन यादव ने लापरवाह अफसरों को की चेतावनी। (फाइल फोटो)HighLights
- प्रशासनिक अफसरों को सीएम का अल्टीमेटम
- सीधी में औचक निरीक्षण के बाद मची खलबली
- मैदानी सुस्ती पर वल्लभ भवन भेजने की तैयारी
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे औचक निरीक्षण में सीधी पहुंचे। जहां सर्किट हाउस के बंद कमरे में डॉ. राजेश मिश्रा सांसद, रीती पाठक विधायक सीधी, विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल और देव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष से करीब बीस मिनट तक संगठन, जिले के विकास कार्य सहित प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गहन चर्चा की।
इस बीच मुख्यमंत्री ने कमरे के बाहर खड़े कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और शैलेंद्र सिंह जिला पंचायत सीईओ को बुलाकर दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्ट्रेट निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर सीएम ने कलेक्टर को फटकार लगाई है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर बातचीत की।
लापरवाही पर 'वल्लभ भवन' भेजने का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह जिले के औचक निरीक्षण के लिए सीधी पहुंचे थे। निरीक्षण का परिणाम देर शाम तक देखने को मिलेगा। उन्होंने कड़े लहजे में स्पष्ट किया है कि अधिकारी मैदान में रहकर कार्य करें, यह उनकी जिम्मेदारी होती है।
ऐसे अधिकारी जो मैदान में रहकर काम नहीं करना चाहते, उन्हें वल्लभ भवन में रहना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद से चर्चा है कि जिले के कलेक्टर और सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीधी पर कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में PNG कनेक्शन... अब रसोई होगी स्मार्ट, ऐसे करें आवेदन
जनप्रतिनिधियों का असंतोष
दरअसल लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर असंतोष है, जिसका विरोध वे जिले के प्रभारी मंत्री के साथ बैठक में भी कर चुके हैं। इसके साथ ही समय-समय पर भोपाल पहुंचकर उन्होंने सीएम से प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज पर असंतोष जताया था। हालांकि सीएम के बयान का असर देर रात तक स्पष्ट हो जाएगा।