• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में पीपीपी मोड पर संचालित टाॅयलेट पर ताले, गंदगी के साथ मिले कब्जे; सागरदीप को टर्मिनेशन नोटिस देकर लगाया एक लाख जुर्माना

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान शहर की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं और सभी सार्वजनिक प्रसाधन केंद्र नियमित रूप से संचालित हों। स्पष्ट संदेश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा में लापरवाही करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:45:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:45:10 PM (IST)
जबलपुर में पीपीपी मोड पर संचालित टाॅयलेट पर ताले, गंदगी के साथ मिले कब्जे; सागरदीप को टर्मिनेशन नोटिस देकर लगाया एक लाख जुर्माना
प्रसाधन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते महापौर। नईदुनिया

HighLights

  1. सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
  2. सुलभ इंटरनेशनल पर भी 25 हजार का अर्थदंड
  3. होर्डिंग शाखा प्रभारी समेत सीएसआई-एसआई को नोटिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नवरात्र और दशहरे पर ऐतिहासिक चल समारोह में शामिल होने हजारों श्रद्धालु संस्कारधानी पहुंच रहे हैं। ऐसे में शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने बुधवार को दशहरा मार्ग के सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया।

शौचालयों में ताले लटके मिले

इस दौरान वे सार्वजनिक शौचालयों और पीपीमोड पर संचालित सार्वजनिक प्रशासनों का हाल देख जमकर बिफरे। महापौर को नगर निगम के टाॅयलेट तो साफ-सुथरे मिले, लेकिन पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित शौचालयों में ताले लटके मिले।

परिसर पर अतिक्रमण हो गए थे

कहीं गंदगी का अंबार था, तो कहीं परिसर पर अतिक्रमण हो गए थे। अव्यवस्था देखकर महापौर भड़क उठे और जिम्मेदार एजेंसियों के साथ अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

सागरदीप पर कार्रवाई, एक लाख का जुर्माना

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही के बाद निगम प्रशासन ने पीपीपी मोड के शौचालयों की अव्यवस्था पर सागरदीप को टर्मिनेशन का नोटिस जारी किया साथ एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, सुलभ इंटरनेशनल पर भी 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।


सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटा

होर्डिंग शाखा प्रभारी सहित संबंधित सीएसआई (मुख्य स्वच्छता निरीक्षक) और स्वच्छता निरीक्षक को भी नोटिस जारी किए गए हैं। सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

महापौर ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुविधाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्व के दौरान शहर में आने वाले श्रद्धालुओं को शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान होना पड़े, यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।

24 घंटे का अल्टीमेटम, दो दिन में सभी टायलेट की जांच

महापौर ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को 24 घंटे के भीतर बंद शौचालयों को व्यवस्थित कर आम लोगों के लिए चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही, शहर के सभी सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की जांच कराने के आदेश भी दिए हैं। सीएसआई और एसआई को दो दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी

अधिकारियों को चेतावनी दी कि निरीक्षण में जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां जिम्मेदार एजेंसी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शौचालयों की नियमित सफाई, संचालन और आम नागरिकों के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

नगर निगम के प्रसाधन साफ दिखे

महापौर ने दशहरा मार्ग पर शास्त्री ब्रिज, नागरथ चौराहा, सिविक सेंटर और ज्योति टाकीज सहित प्रमुख और व्यस्त क्षेत्रों के सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण में नगर निगम द्वारा संचालित टायलेट बेहतर और साफ-सुथरी स्थिति में मिले

सार्वजनिक प्रसाधन केंद्र नियमित रूप से संचालित हों

पीपीपीमोड के शौचालयों में अव्यवस्थाएं सामने आईं। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान शहर की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं और सभी सार्वजनिक प्रसाधन केंद्र नियमित रूप से संचालित हों। स्पष्ट संदेश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा में लापरवाही करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारी मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री एवं होर्डिंग शाखा प्रभारी शैलेन्द्र कौरव, प्रभारी सुनील दुबे, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, आनंद राव सहित अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सतपुला पुल के पास सिंगरौली इंटरसिटी पर पत्थराव, आधे घंटे में दबोचा; आरोपी बोला-निशाना लगाना सिखा रहे थे