• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में डिजिटल जागरूकता और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरू, मिलेंगे इंटर्नशिप व रोजगार के अवसर

प्रशिक्षक वैशाली पसारे ने विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों के महत्व और उनके सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक आज दैनिक जीवन क...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 12:09:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 12:09:06 PM (IST)
जबलपुर में डिजिटल जागरूकता और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरू, मिलेंगे इंटर्नशिप व रोजगार के अवसर
शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में डिजिटल अवेयरनेस एंड साइबर सिक्योरिटी विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य । नईदुनिया

HighLights

  1. दो से तीन माह तक आवश्यक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा
  2. प्लेसमेंट/जाब के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन
  3. प्रशिक्षण की रूपरेखा और विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय (स्वशासी) में विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘डिजिटल अवेयरनेस एंड साइबर सिक्योरिटी’ विषय पर अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।

प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगामी दो से तीन माह तक डिजिटल जागरूकता, साइबर सुरक्षा और आवश्यक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके कौशल विकास और रोजगार के अवसरों में उपयोगी होगा।


डिजिटल कौशल विद्यार्थियों के करियर के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. शिखा सक्सेना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में डिजिटल कौशल विद्यार्थियों के करियर के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्लेसमेंट/जाब के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया

कार्यक्रम के दौरान उन्नति यूएनएक्सटी फाउंडेशन एवं महाविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। आयुष पटवा ने विद्यार्थियों को साफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने संस्था की ओर से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट/जाब के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रशिक्षण की रूपरेखा और विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी

प्लेसमेंट सेल की कन्वीनर डा. राजश्री कपूर ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन डाॅ. विनिता रतौनिया ने किया। डाॅ. प्रीति पांडेय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डाॅ. उषा मसराम, डाॅ. ज्ञानेश पांडेय, डाॅ. आनंद प्रताप सिंह, डाॅ. मनोज कुमार विश्वकर्मा, मनीष मौर्य सहित प्लेसमेंट सेल के सदस्यों का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें- पहले दिन कोलकाता से 17 यात्री जबलपुर आए, डुमना विमानतल पहुंचते ही दी वाटर कैनन सलामी