• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में भारी पड़ी अतिशबाजी, पटाखों की चपेट में आए दो बच्चे; एक की आंख और दूसरे के सीने आई चोट

चिकित्सकों ने भी आतिशबाजी के दौरान बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने और बड़ों की निगरानी में ही पटाखे जलाने की सलाह दी है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 11:38:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 11:38:38 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में भारी पड़ी अतिशबाजी, पटाखों की चपेट में आए दो बच्चे; एक की आंख और दूसरे के सीने आई चोट
पटाखे जलाने के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां नहीं बरतने के कारण हुए हादसा।

HighLights

  1. पटाखे जलाने के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां
  2. पटाखा फेंकने के दौरान आतिशबाजी देख रही थी
  3. लापरवाही से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि जबलपुर। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। पटाखों से जलने और चोटिल होने के मामले सामने आ रहे हैं।

बच्चों को उपचार के लिए लाया गया अस्‍पताल

जिला अस्पताल विक्टोरिया में आतिशबाजी के दौरान घायल हुए दो बच्चों को उपचार के लिए लाया गया। इनमें एक 14 वर्षीय बालक और सात वर्षीय बालिका शामिल हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर

जानकारी के अनुसार, आतिशबाजी के दौरान 14 वर्षीय कार्तिक गुप्ता की आंख में पटाखे से चोट लग गई। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।

पटाखे की चपेट में आकर घायल

सात वर्षीय सौम्या कोरी भी पटाखे की चपेट में आकर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा जलता हुआ पटाखा फेंके जाने के कारण बच्ची के सीने में चोट आई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।

पटाखे जलाने के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतें

दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां नहीं बरतने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। चिकित्सकों ने भी आतिशबाजी के दौरान बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने और बड़ों की निगरानी में ही पटाखे जलाने की सलाह दी है।


यह भी पढ़ें- रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बोल, वायरल वीडियो देखकर किसान हुए आगबबूला

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।