• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के रादुवि में तिरंगा यात्रा से पहले हंगामा, कर्मचारी को घेरकर छात्रों ने पीटा; विवाद का यह कारण आया सामने

बताया जाता है कि विश्वविद्यालय के शैक्षेणेत्त्र कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव और समर्थक कुछ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के पास धरने...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 01:49:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 01:49:40 PM (IST)
जबलपुर के रादुवि में तिरंगा यात्रा से पहले हंगामा, कर्मचारी को घेरकर छात्रों ने पीटा; विवाद का यह कारण आया सामने
रादुवि में कर्मचारी एवं छात्र संगठन के बीच हुई मारपीट। वीडियाे ग्रेव

HighLights

  1. कर्मचारी का आरोप छात्रों ने की मारपीट
  2. छात्रों ने कहा कर्मचारियों ने की अभद्रता
  3. संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक कर्मचारी को छात्रों ने परिसर में घेरकर जमकर पीटा। लात घूसें चलाए। इसके बाद कई कर्मचारी बचाव के लिए उतरे तो कर्मचारियों और छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

कर्मचारियों का आरोप, छात्र संगठन ने मारपीट की

विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा से पहले मारपीट और हंगामा हुआ। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि छात्र संगठन ने मारपीट की। सबसे पहले छात्रों ने हाथापाई शुरू की। छात्रों ने कर्मचारी को घेर कर पिटाई करना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ कर्मचारी बीच बचाव करने पहुंचे तो उनसे भी मारपीट हो गई।


घटना के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

कर्मचारियों की तरफ से भी छात्रों को पीटा गया। प्रशासन और कर्मचारियों ने इस घटना के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं छात्र संगठन ने भी कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में प्रदर्शन की घोषणा की।

मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के पास धरने पर बैठे थे

मांगों के समर्थन में भाषण के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रेम पुरोहित नाम का कर्मचारी कुलगुरु के साथ तिरंगा यात्रा निकालने के लिए वहां पहुंचे।कर्मचारी नेता प्रेम पुरोहित के अनुसार, वह कुलगुरु के साथ तिरंगा यात्रा के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान छात्र नेता अभिषेक पांडे ने कर्मचारी संघ के धरने में इस्तेमाल हो रहा माइक मांगा।

विवाद हुआ और अभद्रता के बाद हाथापाई शुरू

इस बात को लेकर विवाद हुआ और अभद्रता के बाद हाथापाई शुरू हो गई। उनका आरोप है कि कुछ छात्रों ने कर्मचारियों को घेरकर मारपीट की। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया और छात्रों के साथ भी मारपीट हुई। वहीं कर्मचारी नेता वीरेन्द्र सिंह पटेल, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, वीरेन्द्र कुमार तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला, प्रवीण जायसवाल, ब्रजेश तिवारी, प्रेम शंकर पांडे, संजय तिवारी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगाए

पीड़ित कर्मचारी नेता प्रेम पुरोहित के मुताबिक थाने में दी गई शिकायत में विवि प्रशासन ने अभिषेक पांडे, हर्ष तिवारी, कृष्ष्णा तिवारी, आकाश खरे, मनोज यादव, सृजन तिवारी, जतिन कनोजिया, तथा कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय यादव के िखलाफ तिरंगा यात्रा रोकने तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगाए हैं।

मध्य प्रदेश छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक पांडे का आरोप है कि वह छात्र अंकुर जैन और सादर नमन शर्मा के साथ छात्रों की डिग्री और परीक्षा आयोजित कराने जैसी समस्याओं को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि इसके बाद कर्मचारी प्रेम पुरोहित, वीरेंद्र सिंह पटेल, शुक्ला सहित कुछ अन्य कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए छात्रों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले बहनों को सौगात, अगले सप्ताह से जबलपुर के मदन महल से चलेंगी तीन इंटरसिटी