
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर जारी बारिश से बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए बांध प्रबंधन ने बरगी बांध के गेट एक बार फिर खोलने की घोषणा की थी।
शुक्रवार की शाम बरगी बांध के पांच गेट एक-एक मीटर तक खोले जा रहे हैं। सीजन में तीसरी बार बरगी बांध के गेट खुलेंगे। वर्तमान में बांध का जल स्तर 422.90 मीटर दर्ज किया गया।
बांध की वास्तविक उपयोगी जल भंडारण क्षमता 3180 एमसीएम के विरुद्ध वर्तमान में 3217 एमसीएम यानि 101.16 प्रतिशत जल भंडारित है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 763 क्यूमेक है।
बरगी बांध के गेट खाेले जाने से मां नर्मदा के घाटों पर जल स्तर में लगभग तीन से चार फीट की वृद्धि होगी। लिहाजा बांध प्रबंधन ने र्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी रखने का अलर्ट जारी किया है।