• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर और संभाग के जिलों में अभी भी बदल सकता है मौसम, धूप निकलेगी; बादल भी छाएंगे

दिन में गर्माहट का अहसास हो सकता है। हालांकि रात में ठंडक बढ़ सकती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और कम होकर 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 11:23:34 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 11:23:34 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर और संभाग के जिलों में अभी भी बदल सकता है मौसम, धूप निकलेगी; बादल भी छाएंगे
जबलपुर में बेलखाडू के कोहरा के कारण सुबह वाहन धीमी गति से निकले। नईदुनिया

HighLights

  1. चक्रवात का असर हुआ कम
  2. अब मिला-जुला रहेगा मौसम
  3. चार नवंबर को हल्की बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर अब कम हो गया है। इसी के साथ अब मौसम में भी आंशिक रूप से सुधार नजर आ रहा है। चार दिन बाद धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी आते-जाते रहे।

दो दिनों तक मौसम मिला-जुला रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिनों तक मौसम मिला-जुला रहेगा। धूप निकलेगी बादल भी छाएंगे। इसके बाद चार नवंबर को फिर मौसम की रंगत फिर बदल सकती है।

मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, वहीं, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।

छह नवंबर से मौसम पूरी तरह से साफ होने का अनुमान

चार नंवबर को संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर व अास-पास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। जबलपुर में मौसम मिला जुला रह सकता है। इसके बाद छह नवंबर से मौसम पूरी तरह से साफ होने का अनुमान है।


दिन में गर्माहट, रात में बढ़ेगा ठंड का असर

मौसम विभाग के अनुसार मौसम के सामान्य होते ही दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री उछल कर 29.5 डिग्री पर वापस पहुंच गया। इसके और बढ़ने की संभावना है।

हवा का रुख उत्तरी-पश्चिमी हो गया

ऐसे में दिन में गर्माहट का अहसास हो सकता है। हालांकि रात में ठंडक बढ़ सकती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और कम होकर 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा का रुख उत्तरी-पश्चिमी हो गया है।

वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ सकता

उत्तरी ठंडी हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ सकता है। गत वर्ष की बात करें तो अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस था।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में क्लाउड किचन एक माह में ही बंद, घाटे के बाद रुपये मांगे तो दोस्‍त के घर में की तोड़फोड़

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।