• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर समेत संभाग के अन्‍य जिलों में फिर मौसम प्रणालियां सक्रिय, अच्छी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में बारिश करने वाली प्रणालियां सक्रिय हो रही है इसके प्रभाव से आगामी दिनों में जबलपुर सहित संभाग व आस-पास के जिलों में अच...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 08:47:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 08:47:20 AM (IST)
जबलपुर समेत संभाग के अन्‍य जिलों में फिर मौसम प्रणालियां सक्रिय, अच्छी बारिश के आसार
माडल रोड मढ़ाताल गुरुद्वारा से गुजरते वाहन चालक व राहगीर ! नईदुनिया

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर
  2. कहीं तेज बौछारें तो कहीं रिमझिम फुहारें
  3. गत वर्ष की तुलना में 447 मिमी पिछड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। करीब एक सप्ताह बाद एक बार फिर बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां सक्रिय हो रहीं है।

कहीं तेज बौछारें तो कहीं रिमझिम फुहारें

मंगलवार को अचानक बदले मौसम के बाद जिले में खंड-खंड बारिश हुई। कहीं तेज बौछारें पड़ी तो कहीं रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं।

447 मिमी पिछड़ी है बारिश

बहरहाल इस मानसून की कमजोरी से गत वर्ष की तुलना में बारिश 447 मिमी पिछड़ी हुई है। गत वर्ष मानसून सीजन में आज के दिन तक 771 मिमी बारिश हो चुकी थी।

बारिश का आंकड़ा 324.7 मिमी में ही अटका

इस बार बारिश का आंकड़ा 324.7 मिमी में ही अटका हुआ है। जबकि जून से सितंबर माह तक जिले में औसतन 1300 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।

तापमान 30 डिग्री के ऊपर

बारिश न होने से वातावरण में उमस भरी गर्मी भी महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान- छिटपुट बारिश की संभावना

  • सूर्योदय- 5: 43
  • सूर्यास्त- 6:50
  • तापमान
  • अधिकतम -32.8
  • न्यूनतम - 26.0
  • आर्दता- 82
  • -68

मौसम का पूर्वानुमान- छिटपुट बारिश की संभावना

जबलपुर

दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम

  • 05 अगस्त- 33.0 - 26.0
  • 06 अगस्त- 33.0 - 26.0
  • कटनी
  • 05 अगस्त- 29.0 - 25.0
  • 06 अगस्त- 29.0 - 25.0
  • मंडला
  • 05 अगस्त- 32.0 - 25.0
  • 06 अगस्त-32.0 - 25.0

पर्याप्त बारिश की कामना में वरुण गायत्री जप व यज्ञ

बारिश की कमी और संभावित जल संकट को देखते हुए अखिल भारतीय गायत्री परिवार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा छह और साम अगस्त को वरुण गायत्री जप एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना है उद्देश्य

इसका उद्देश्य आध्यात्मिक साधना के माध्यम से पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना करने के साथ जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देना है।

गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर में अखंड जप

छह अगस्त को गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर में सुबह छह से शाम छह बजे तक वरुण गायत्री मंत्र का अखंड जप होगा। इसके बाद शाम छह से साम बजे तक दीप महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।

साधक अपने-अपने घरों में गायत्री यज्ञ करेंगे

सात अगस्त को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक साधक अपने-अपने घरों में गायत्री यज्ञ करेंगे और वरुण गायत्री मंत्र के साथ 24 आहुतियां समर्पित कर पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना करेंगे।

अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान

गायत्री परिवार ने श्रद्धालुओं से अखंड जप में दो-दो घंटे सहभागी बनने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात... रेलवे चलाएगा CSMT-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जबलपुर, कटनी और सतना में रहेगा ठहराव