• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जब रास्ता महज पांच मिनट का, तो अस्पताल पहुंचाने में दो घंटे 39 मिनट की देरी...आखिर क्यों!

बाथरूम में गिरने के बाद दो घंटे 39 मिनट तक अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, जबकि मिलिट्री अस्पताल गेस्ट हाउस से मात्र पांच मिनट दूर था।

By Surendra DubeyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 11:10:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 11:13:16 PM (IST)
जब रास्ता महज पांच मिनट का, तो अस्पताल पहुंचाने में दो घंटे 39 मिनट की देरी...आखिर क्यों!
मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट।

HighLights

  1. दूसरे पक्ष द्वारा पुन: समय मांगने का किया गया विरोध
  2. कविता दक्षिणामूर्ति की रहस्यमय मौत का मामला
  3. भोपाल के त्विषा शर्मा कांड से जोडकरजांच पर बल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कविता दक्षिणामूर्ति की रहस्यमय मौत मामले में दायर पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई। मृतका के पिता चेन्नई निवासी पी. दक्षिणामूर्ति की ओर से अधिवक्ता मनीष वर्मा, विनोद सिसोदिया व निधि सोनकर ने पक्ष रखा।

उन्होंने मृतका के पति सेना के मेजर एम नागार्जुन की ओर से पुनः समय मांगे जाने का विरोध किया। अदालत ने अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की।

इसी प्रकरण में हाई कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग संबंधी याचिका भी विचाराधीन है। सबसे खास बात यह कि कविता के पिता द्वारा इस मामले को भोपाल के त्विषा शर्मा कांड से जोडकर उच्च स्तरीय जांच पर बल दिया जा रहा है।


ये हैं प्रमुख आरोप :

- दो मार्च 2025 को विवाह, 10 जून 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

- पति एम. नागार्जुन, ससुर ओम पी गणपति और सास ओम प्रेमलता पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप।

- शादी में 100 तोला सोना, 20 लाख रुपये का हीरों का हार सहित अन्य उपहार दिए जाने का दावा।

अब सबसे बड़ा सवाल

बाथरूम में गिरने के बाद दो घंटे 39 मिनट तक अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, जबकि मिलिट्री अस्पताल गेस्ट हाउस से मात्र पांच मिनट दूर था। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण बताए जाने पर भी सवाल उठाए गए। पुनरीक्षण में एफआइआर दर्ज कर निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।