• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • झाबुआ

    झाबुआ में अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    आरोपित ने अपना नाम नौशाद पुत्र अकबर उम्र 43 वर्ष निवासी सज्जन रोड, झाबुआ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 375 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

    By Bhupendra SinghEdited By: Ramnath Mutkule
    Publish Date: Wed, 20 May 2026 10:35:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 10:35:38 AM (IST)
    • Join करें
    झाबुआ में अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    पुलिस ने नशा बेचने वाले आरोपियों को पकड़ा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

    HighLights

    1. गोपालपुरा का सुरेश निकला गांजा व ब्राउन शुगर सप्लायर
    2. पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा
    3. आरोपी के कब्जे से 375 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया

    नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस द्वारा दो पृथक कार्रवाइयों में अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों धरपकड़ में यह तथ्य सामने आया कि गोपालपुरा का युवक सुरेश गांजा व ब्राऊन शुगर सप्लाई करने का कार्य कर रहा था।

    18 मई को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति किशनपुरी हनुमान मंदिर के पास अवैध गांजा बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।


    पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नौशाद पुत्र अकबर उम्र 43 वर्ष निवासी सज्जन रोड, झाबुआ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 375 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने उक्त मादक पदार्थ सुरेश पुत्र हकरू भाबोर निवासी गोपालपुरा से खरीदना बताया। इस आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपित सुरेश पुत्र हकरू भाबोर को भी गिरफ्तार किया गया।

    ब्राऊन शुगर पकड़ी

    19 मई को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे तालाब किनारे अवैध ब्राउन शुगर बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई।मौके पर पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप पुत्र मुकेश डामोर उम्र 23 वर्ष, निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी शनि मंदिर के पीछे, झाबुआ बताया। तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से 1.90 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित द्वारा उक्त मादक पदार्थ सुरेश पुत्र हकरू भाबोर निवासी गोपालपुरा से खरीदना बताया गया। इस आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुरेश पुत्र हकरू भाबोर को भी गिरफ्तार किया गया।

    इंदौर के अनूप नगर में रहवासियों ने लेडी तस्कर को घेरा, हंगामा होने पर पैकेट फेंक फरार हो गई