• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • झाबुआ

    अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग बच्चे के साथ मिलकर पत्नी ने ही की अपने सुहाग की हत्या

    लाड़ी विवाद निपटाने के नाम पर लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी। रुपये देने से इंकार करने पर दोनों ने मिलकर लट्ठ से पिटाई कर हत्या कर दी।

    By Bhupendra SinghEdited By: Ramnath Mutkule
    Publish Date: Fri, 29 May 2026 01:37:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 01:37:36 PM (IST)
    • Join करें
    अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग बच्चे के साथ मिलकर पत्नी ने ही की अपने सुहाग की हत्या
    हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव और मोटर साइकिल सड़क पर छोड़ी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

    HighLights

    1. हत्या को छिपाने के लिए सड़क दुर्घटना का रूप दिया
    2. घटनास्थल एवं शव के निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ
    3. जांच में यह सामने आया कि मृतक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई थी

    नईदुनिया न्यूज, पिटोल (झाबुआ)। 25 मई को पिटोल चौकी पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम चौरा स्थित मोद नदी पुलिया पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक के मुंह, दोनों हाथ, पीठ, कुल्हे एवं दाहिने पैर पर रगड़ एवं चोट के गंभीर निशान पाए गए।

    सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पिटोल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 112/2026 कायम कर जांच प्रारंभ की। घटनास्थल एवं शव के निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

    पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई थी तथा अपराध को छिपाने के उद्देश्य से शव को मोद नदी पुल के समीप सड़क किनारे फेंककर उसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 505/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की।


    विशेष टीम गठित की गई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.सी. भास्करे तथा चौकी प्रभारी पिटोल उपनिरीक्षक अशोक बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

    पुलिस टीम ने सूझबूझ एवं तकनीकी जांच के आधार पर अज्ञात मृतक की पहचान रामचंद उर्फ रामसिंह पुत्र पांगू मचार, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम नागनखेड़ी के रूप में की। मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों से गहन पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

    पिटाई करके हत्या की

    जांच में पता चला कि मृतक की पहली पत्नी सुमा तथा उसके पुत्र (विधि विरुद्ध बालक) द्वारा “लाड़ी विवाद” को निपटाने के नाम पर मृतक से लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी। मृतक द्वारा रुपये देने से इंकार करने पर दोनों ने मिलकर लट्ठ से उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

    हत्या के बाद आरोपितों ने अपराध छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से रात के समय मृतक के शव को उसकी मोटरसाइकिल सहित मोद नदी पुल के किनारे फेंक दिया तथा मोटरसाइकिल को शव के ऊपर पटककर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

    पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लट्ठ भी जब्त कर लिया गया है।

    इस अंधे कत्ल का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करने में निरीक्षक आर.सी. भास्करे, चौकी प्रभारी पिटोल उपनिरीक्षक अशोक बघेल, प्रधान आरक्षक दिलीप डावर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी साल्वे एवं आरक्षक अनसिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

    बड़वानी जिले में सोते हुए परिवार पर गिरी एसिड की गेलन, महिला की मौत; दो बच्चे झुलसे