• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में दाल मिल में लगी भीषण आग, कई क्विंटल दाल जलकर खाक

घटना की जानकारी माधवनगर पुलिस और नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने से आसपास के लाेग भी दहशत में रहे। इस बीच दमकल वाहन पहुंचे और आग पर काबू पा...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 06:31:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 06:34:18 PM (IST)
कटनी में दाल मिल में लगी भीषण आग, कई क्विंटल दाल जलकर खाक
कटनी में दाल मिल में लगी आग।

HighLights

  1. चार दमकल वाहनों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
  2. जानकारी माधवनगर पुलिस, नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई।
  3. इस बीच दमकल वाहन पहुंचे। आग लगने से लाेग भी दहशत में रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया स्थित दाल मिल में बुधवार की दोपहर को अचानक आग भड़क उठी। अचानक से धुआं उठता देखकर मिल में काम कर रहे मजदूर निकलकर बाहर भागे, तब तक आग बढ़ गई और मिल को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना पर पहुंची नगर निगम के फायर अमले ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। आगजनी में कई क्विंटल दाल जलकर खाक हो गई।

आग लगने का कारण मशीन में शार्टसर्किट होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में एसके एग्रो फर्म की दाल मिल है।

बुधवार को रोजाना की तरह मिल में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक से तीन बजे के लगभग मिल के एक हिस्से धुआं उठता दिखा।

इसके चलते मिल में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मजदूर जान बचाने के लिए बाहर निकल आए और तब तक आग ने मिल में फैल गई।

घटना की जानकारी माधवनगर पुलिस और नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने से आसपास के लाेग भी दहशत में रहे। इस बीच दमकल वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

माधवनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद नगर निगम के चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक मिल में रखी कई क्विंटल दाल व बारदाना जलकर खाक हो गया।


घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण फिलहाल मशीन में शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।