कटनी के स्लीमनाबाद में सगाई समारोह में जा रहे लोगों से भरा तूफान वाहन पलटा, एक दर्जन घायल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, तूफान वाहन क्रमांक एमपी 35 बीए 0871 पन्ना जिले से सिहोरा की ओर सगाई समारोह में शामिल होने जा ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 09:33:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 09:37:01 PM (IST)
कटनी के स्लीमनाबाद में दुर्घटना।नईदुनिया न्यूज कटनी/स्लीमनाबाद। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन बायपास स्थित भेड़ा टेक के पास शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरा एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, तूफान वाहन क्रमांक एमपी 35 बीए 0871 पन्ना जिले से सिहोरा की ओर सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था।
जैसे ही वाहन भेड़ा टेक स्थित फोरलेन बायपास के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।