• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी के विजयराघवगढ़ में महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

परेशान महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई और उसके बाद दोनों ने पहुंच कर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

By Mukesh TiwariEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 09:17:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 09:22:10 PM (IST)
कटनी के विजयराघवगढ़ में महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
कटनी में सामने आया दुष्‍कर्म का मामला।

HighLights

  1. वीडियो काॅल न करने पर जहर खाकर मरने की धमकी देता है।
  2. इसके साथ ही उसने तीन बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
  3. परेशान होकर उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी।

नई दुनिया प्रतिनिधि कटनी। विजयराघवगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक ने एक महिला को ब्लैकमेल करते हुए और पति को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई और उसके बाद दोनों ने पहुंच कर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ निवासी शेरा मिश्रा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति पूजा पाठ करने को लेकर नगर से अक्सर बाहर रहता है।


इसको लेकर पिछले दो माह से शेरा उसको फोन पर मिलने न आने पर जहर खा लेने और पति को जान से मारने की धमकी देकर परेशान कर रहा है।

साथ ही आए दिन वीडियो काॅल न करने पर जहर खाकर जान देने की धमकी देता है। इसके साथ ही उसने तीन बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। परेशान होकर उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी।

जिसके बाद दोनों ने महिला थाना पहुंचकर शेरा मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

साथ ही महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके पहले भी शेरा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।