• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में माधव नगर के ज्वेलर्स शो रूम में सेंध, गोल्ड-डायमंड के 12 करोड़ रुपये के आभूषण ले गए चोर

क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले मणिपुरम बैंक में बिहार के गैंग में डकैती डाली थी और 15 किलो से अधिक गोल्ड पार किया था।

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 01:05:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 03:30:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कटनी में माधव नगर के ज्वेलर्स शो रूम में सेंध, गोल्ड-डायमंड के 12 करोड़ रुपये के आभूषण ले गए चोर
माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां किसना ज्वेलर्स शोरूम में जांच करती पुलिस। नईदुनिया

HighLights

  1. माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां किसना ज्वेलर्स शोरूम में दिया अंजाम
  2. एसपी सहित सभी थानों के प्रभारी और बल को जांच में लगाया गया
  3. जेवर चोरी होने की घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स शो रूम में सेंध लगाकर सनसनी खेज चोरी की घटना सामने आई है। बरगवां मुख्य मार्ग में किसना शोरूम में रात को पीछे से दीवार में सेंध लगाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

naidunia_image

सभी थानों के प्रभारी और बल जांच में जुटे

गोल्ड, डायमंड सहित 12 करोड़ के जेवर चोरी होने की घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और एसपी सहित सभी थानों के प्रभारी और बल को जांच में लगाया गया है।

naidunia_image

शोरूम बंद और गार्ड बाहर तैनात थे

माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां मुख्य मार्ग पर किसना ज्वेलर्स के नाम से बजाज और अग्रवाल फैमिली शोरूम का संचालन करती है। रात को शोरूम बंद हो गया था और गार्ड बाहर तैनात थे।

naidunia_image

पहाड़ी से बदमाशों ने दीवार में छेद किया

इस बीच सुबह 4 बजे के आसपास पीछे की ओर लगी पहाड़ी से बदमाशों ने दीवार में छेद किया और उसके सहारे अंदर घुसकर शोरूम में रखे लगभग 12 करोड़ रुपये के सोने चांदी डायमंड आदि के आभूषण लेकर फरार हो गए।


naidunia_image

घटना की जानकारी गार्डों को नहीं लगी

शोरूम के पीछे पहाड़ी और खुली खदान है। जहां पर सिलेंडर, कटर सहित सेंधमारी के लिए उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री पड़ी मिली है।

naidunia_image

शोरूम खोला तो अंदर सारी ज्वेलरी गायब थी

खोजी श्वान, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम जांच कर रही है। जब 11 बजे के बाद शोरूम के संचालक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शोरूम खोला गया तो अंदर सारी ज्वेलरी गायब थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

naidunia_image

साइबर सेल की टीम को जांच में लगाया

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि पीछे के रास्ते से सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद एसपी अभिनव विश्वकर्मा, एडिशनल एसपी कमल मौर्य सहित माधव नगर, कुठला, कोतवाली, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस लाइन के भी अधिकारी साइबर सेल की टीम को जांच में लगाया गया है।

naidunia_image

शोरूम के पीछे पहाड़ी और खुली खदान

इसके साथ ही शोरूम के पीछे पहाड़ी और खुली खदान है। जहां पर सिलेंडर, कटर सहित सेंधमारी के लिए उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री पड़ी मिली है। पुलिस की टीम में शहर के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP High Court ने जताई नाराजगी, कहा-बीमा कंपनियां योग्य वकील नियुक्त करें; जिन्हें जिरह करनी आती हो

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।