• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की कंपनी के खाते से साइबर ठगों ने पार कर दिए डेढ़ करोड़

विधायक पाठक की कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट के पास उनके सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल से डेढ़ करोड़ रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में तत्काल भेजने का मैसे...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 12:27:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 12:52:04 PM (IST)
कटनी में विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की कंपनी के खाते से साइबर ठगों ने पार कर दिए डेढ़ करोड़
घटना के समय विधायक पाठक फ्लाइट में सफर कर रहे थे। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. देर रात रंगनाथ थाना में दर्ज हुई एफआईआर
  2. रंगनाथ नगर पुलिस की टीम कर रही जांच
  3. कुछ राशि पुलिस ने खाते से होल्ड की है पुलिस ने

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। साइबर ठगों ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की कंपनी के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी की है। उनकी कंपनी के खाते से डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद रात को रंगनाथ नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही कुछ राशि पुलिस ने खाते से होल्ड की है और जांच के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।

पता चला कि सीनियर डायरेक्टर ने कोई मैसेज नहीं किया था

देर शाम इस बात का पता चला कि सीनियर डायरेक्टर ने कोई मैसेज नहीं किया था और मोबाइल हैक करते हुए साइबर ठगों ने पूरी घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय विधायक पाठक फ्लाइट में सफर कर रहे थे और जब वह शाम को पहुंचे तो मामले की जानकारी कंपनी के अधिकारियों ने उनको दी।


रंगनाथ नगर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज किया

इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई और तत्काल कुछ राशि होल्ड करते हुए रात को विधायक पाठक की कंपनी के शैलेंद्र तिवारी की शिकायत पर रंगनाथ नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज किया है। वही मामले में रात से ही अलग-अलग तीन टीमों को जांच में लगाया गया है।

एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी का मामला सामने आने के बाद रंगनाथ नगर में एफआईआर दर्ज हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में कोचिंग के नाम व लोगो वाले पिट्ठू बैग में पुस्तक की जगह गांजे के पैकेट, स्टूडेंट बनकर गांजा की तस्करी