• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में गिरोह चढ़ा हत्थे, एक चूक से पहुंची जीआरपी, ट्रेनों में करते थे चोरी, सोने के जेवर बरामद

आरोपितों के कब्जे से एक सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की बाली मिली है।

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 02:49:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 02:49:10 PM (IST)
कटनी में गिरोह चढ़ा हत्थे, एक चूक से पहुंची जीआरपी, ट्रेनों में करते थे चोरी, सोने के जेवर बरामद
चोरी के संबंध में जानकारी देते रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश व अन्‍य। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. टीम ने घेराबंदी कर आरोपितों को दबोचा
  2. यात्रियों को निशाना बनाकर वारदात कर रहा था
  3. आरोपितों में कटनी और मझौली सिहोरा के युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। जीआरपी कटनी ने ट्रेन में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के चोरी के सोने के जेवर बरामद किए हैं।

रेल पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा

रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल मरावी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपितों को दबोचा।

आरोपितों में कटनी और मझौली सिहोरा के युवक

पकड़े गए आरोपितों में कटनी और मझौली सिहोरा निवासी शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खगार, सौरभ कुल्हाडा, राहुल ठाकुर और हर्ष खगार शामिल है।

लंबे समय से वारदात को अंजाम दे रहे थे

पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर वारदात कर रहा था। आरोपितों के कब्जे से एक सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की बाली मिली है।


दो मुख्य आरोपित जीआरपी थाना कटनी के निगरानी बदमाश हैं

ट्रेन में तीन चोरियों का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह के दो मुख्य आरोपित जीआरपी थाना कटनी के निगरानी बदमाश हैं। इन पर पहले से कई चोरी के केस दर्ज हैं।

न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है

सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है और अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी।आरोपितों को पकड़ने वाली टीम में जीआरपी के साथ आरपीएफ की टीम ने भी संयुक्त रूप से कार्रवाई में शामिल रही।

यह भी पढ़ें- सीबीएसइ 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 से, आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई, यह है शुल्क निर्धारित