हाई कोर्ट ने दिए थे एरियर का भुगतान करने के आदेश, सेवानिवृत्त चौकीदार से ली 20 हजार की रिश्वत
आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि कटनी निवासी कुंवरलाल जल संसाधन विभाग ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 11:08:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 11:12:45 PM (IST)
एरियर के बदले रिश्वत मांगने वाला इंजीनियर धराया।HighLights
- जल संसाधन कार्यपालन यंत्री पर लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई।
- कुंवरलाल को एरियर लगभग आठ लाख रुपये का भुगतान होना था।
- इसी के बदले उनसे पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। जल संसाधन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत रहे एक कर्मचारी से हाई कोर्ट के आदेश के बाद एरियर की राशि का भुगतान कराने की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर कार्यपालन यंत्री ए सिद्दीकी ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने शिकायत पर मंगलवार को कार्यपालन यंत्री को उसके निवास पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।
आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि कटनी निवासी कुंवरलाल जल संसाधन विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ थे और 2024 में सेवानिवृत्त हो गए।
उन्हें वर्ष 2016 से एरियर की राशि नहीं मिली थी। हाई कोर्ट ने वर्ष 2025 में आठ से दस कर्मचारियों को एरियर की राशि का भुगतान कराने के आदेश दिए थे।
इसके चलते कुंवरलाल को एरियर के रूप में लगभग आठ लाख रुपये का भुगतान होना था। इसी के बदले उनसे पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। परेशान होकर कुंवर लाल ने एसपी लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत कर दी।