• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी के बाकल में सनसनी, जंगल में मिला नरकंकाल, फोरेंसिक और DNA जांच से खुलेगा राज

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के खिरका भटवा में अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल किसका है और यह कितने समय पुराना है, इसका खुल...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 09:47:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 09:52:28 AM (IST)
कटनी के बाकल में सनसनी, जंगल में मिला नरकंकाल, फोरेंसिक और DNA जांच से खुलेगा राज
कटनी के बाकल में सनसनी, जंगल में मिला नरकंकाल (AI तस्वीर)

HighLights

  1. बाकल के मसंदा खिरका भटवा में मिला अज्ञात कंकाल
  2. हड्डियों के ढांचे के पास ही मिली सिम और कपड़े
  3. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड भी पहुंचा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी/बहोरीबंद। बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम मसंदा के खिरका भटवा में अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व में बाकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल और खोजी श्वान के साथ टीम ने भी जांच की।

पुलिस को मौके पर सिर्फ हड्डियों का ढांचा मिला। कंकाल के पास से बरामद शर्ट और बनियान को देखकर झरोली निवासी लापता प्रहलाद सिंह राजपूत के स्वजनों ने कपड़ों से पहचान प्रहलाद के रूप में की है।

प्रहलाद सिंह राजपूत का हो सकता है कंकाल

बताया जा रहा है कि प्रहलाद सिंह राजपूत 2 अगस्त से लापता हैं और इस संबंध में बहोरीबंद थाने में 4 अगस्त को गुमशुदगी उसकी पत्नी के द्वारा दर्ज कराई गई है। खास बात यह है कि प्रहलाद के मोबाइल की सिम भी कंकाल मिलने वाले स्थान से कुछ दूरी पर बरामद हुई थी।


ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बरामद कंकाल प्रहलाद सिंह का हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी कंकाल की आधिकारिक पहचान नहीं की है। कंकाल किसका है और यह कितने समय पुराना है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम, फोरेंसिक जांच और डीएनए टेस्ट के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के रेस्टोरेंट में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, वेटर ने सहकर्मी युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया

फोरेंसिक और DNA जांच से खुलेगा राज

एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि बाकल थाना क्षेत्र के मसंदा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला है। कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही कंकाल की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मसंदा के खिरका भटवा से मिला कंकाल लापता प्रहलाद सिंह राजपूत का है या किसी अन्य व्यक्ति का।