कटनी में पैर पर थूकने को लेकर विवाद, नाबालिग ने युवक पर चाकुओं से दनादन वार कर ले ली जान
चाकू से वार करने के बाद नाबालिग आरोपी मौके से हुआ फरार, पुलिस कर रही उसकी तलाश। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 01:09:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 01:17:08 PM (IST)
कटनी में चाकू मारकर हत्या।HighLights
- मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद
- नाबालिग ने जेब से चाकू निकाला और मारने लगा
- अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरगवां में मामूली विवाद पर नाबालिक बदमाश ने बिहार निवासी मजदूर को चाकू मार दिया। घटना के बाद मजदूर की शासकीय जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चाकूबाज की पहचान पुलिस ने कर ली है और उसकी तलाश कर रही है।
रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि ग्राम उनसुनी ग्वालबाटी थाना सतरागाछी जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल) निवासी अभिषेक चौधरी, अमित पटेल व बिहार निवासी मो. आसिफ अली दिल्ली की एक कंपनी इलेक्ट्रेशियन का काम करते हैं।
कंपनी के काम से वह अपने साथियों सहित बरगवां में एक ऑफिस में काम करने आया था और तीनों वहीं रह रहे थे। रविवार की रात वे बजाज के ऑफिस के बाहर खड़े थे। इसी दौरान मो. आसिफ अली खाना लेने के लिए जा रहा था, तभी एक नाबालिग निवासी रंगनाथनगर ने आसिफ अली के पैर पर थूक दिया। जब इस बात को लेकर आसिफ ने एतराज किया तो बदमाश विवाद करने लगा।