उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात, आरपीएफ ने ट्रेन से उतारकर कटनी जिला अस्पताल में कराया भर्ती
उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 4 में सुबह ट्रेन के कटनी मुड़वारा पहुंचने से पहले टॉयलेट गए एक यात्री ने नवजात को पड़े देखा। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 10:28:52 AM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 10:35:46 AM (IST)
ट्रेन के टॉयलेट में मिली नवजात।HighLights
- आरपीएफ और जीआरपी ने मुड़वारा स्टेशन में उतारा
- नवजात को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया
- ट्रेन में नवजात को फेंकने वालों की हो रही है तलाश
कटनी नईदुनिया, प्रतिनिधि। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। मामले की जानकारी लगते ही आरपीएफ और जीआरपी का स्टाफ पहुंचा व नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 4 में सुबह ट्रेन के कटनी मुड़वारा पहुंचने से पहले टॉयलेट गए एक यात्री ने नवजात को पड़े देखा। इसके बाद कोच में हड़कंप मच गया। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।