कटनी से बांधवगढ़ जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच गंभीर
बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां टोल नाके के पास हादसा हुआ। जिला अस्पताल में स्वजनों की भीड़ जुटी। घायलों का इलाज जारी। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 02:35:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 02:49:21 PM (IST)
हादसे के बाद युवकों को बाहर निकालते लोग।नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी । कटनी से बांधवगढ़ जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक की मौत होगई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पांचों की हालत गंभीर बताई जाती है। बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां टोल नाके के पास हुई घटना। घायलों का इलाज जारी। जिला अस्पताल में स्वजनों की भीड़ लग गई।
![naidunia_image]()
गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे ने चार जिंदगियां छीन ली थीं
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार जिंदगियां छीन ली थीं। ग्राम बसाडी के पास कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर में पहले तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
![naidunia_image]()
डंपर चालक घटना के बाद फरार हो गया था
हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं डंपर चालक घटना के बाद फरार हो गया था, जिसकी तलाश जारी है।
![naidunia_image]()
चार की मौत, एक की हालत गंभीर
इस दर्दनाक हादसे में अनिल रघुवंशी, राकेश रघुवंशी और अरुण रघुवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अभिषेक और गजेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया। गजेंद्र का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।