• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी जिला जेल के बाहर से फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार, दबिश देकर दबोचा; चकमा देकर भागे थे

मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारी सहित बहोरीबंद थाना प्रभारी और माधवनगर थाना प्रभारी भी कुछ कहने से बचते रहे।

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:27:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:27:00 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कटनी जिला जेल के बाहर से फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार, दबिश देकर दबोचा; चकमा देकर भागे थे
तीनों की तलाश करती रही बहोरीबंद पुलिस। सौजन्‍य

HighLights

  1. जिला जेल कटनी के मुख्य द्वार के सामने की घटना
  2. भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया
  3. बहोरीबंद से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद जेल जाना था

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। जिला जेल के मुख्य गेट के बाहर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घेराबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश

पुलिस की लगातार घेराबंदी, संभावित ठिकानों पर दबिश और सघन तलाश के बाद फरार दोनों शेष आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता मिली। इससे पहले एक आरोपी को फरार होने के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

जेल वारंट जारी किया गया था

जानकारी के अनुसार राकेश वाल्मीकि पिता आसाराम वाल्मीकि (45 वर्ष), रंजीत वाल्मीकि (26 वर्ष) एवं अभिषेक वाल्मीकि (22 वर्ष), तीनों निवासी बहोरीबंद दर्शन नगर, थाना बहोरीबंद को तहसीलदार न्यायालय बहोरीबंद द्वारा बीएनएस की धारा 170 एवं 126 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल वारंट जारी किया गया था।


आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे

पुलिस तीनों को जिला कारागार कटनी में दाखिल कराने पहुंची थी। इसी दौरान जेल के मुख्य गेट के बाहर तीनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई थी।

एक के बाद एक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

फरार आरोपियों में रंजीत वाल्मीकि को पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शेष दो आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही।

बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1185/26, धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपये मांगे थे, 30 हजार में सौदा कर घर में प्रसव; मौत पर जबलपुर के सांई अस्पताल की दो कर्मि‍यों पर FIR

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।