कटनी में LPG गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में लगीं महिलाएं, चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर
कटनी में गैस की कमी से उपभोक्ता परेशान हैं। सुबह चार बजे से लंबी कतारें लगी हैं। बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 01:27:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 01:27:59 PM (IST)
कटनी में सिलिंडर पाने के लिए लगी लंबी-लंबी कतारें। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- गैस सिलिंडर के लिए सुबह चार बजे से कतार लगी
- बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा
- वितरण केंद्रों पर घंटों इंतजार के बावजूद परेशानी बनी रही
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। एक और शहर में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता की बात जिला प्रशासन कर रहा है, तो दूसरी ओर उपभोक्ता सिलिंडर पाने के लिए परेशान हैं। बुधवार की सुबह चार बजे से ही वितरण केंद्रों के बाहर लोगों की कतार देखने को मिली, जो अभी तक लगी हुई है।
बस स्टैंड स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में गोदाम से लेकर बस स्टैंड परिसर तक लोग सिलिंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोगों का कहना था कि दो से तीन दिन पहले उन्होंने बुकिंग की थी लेकिन न तो उन्हें होम डिलीवरी की जा रही है और यहां भी धूप में कतार में लगना पड़ रहा है। दूसरी ओर माधव नगर के हाउसिंग बोर्ड में गैस एजेंसी के वितरण केंद्र में चार बजे सुबह से कतार में लगी महिलाएं और लोग परेशान रहे और 10 बजे तक एजेंसी की गाड़ी ही नहीं पहुंची।
खाना बनाने के लिए जलाने पड़ रहे चूल्हे
लोगों का कहना था कि पर्याप्त उपलब्धता की बात की जा रही है, लेकिन उन्हें 4 से 5 दिन लगातार आते हो गए, लेकिन आज तक उन्हें सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो सका है। उनके घरों में खाना बनाने के लिए चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं।