• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

खेलकूद में रुचि है तो यह खबर आपके लिए, अतिथि खेल शिक्षक के लिए 2 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 का स्कोर कार्ड तथा जीएफएमएस पोर्टल 3.0 पर पंजीयन अनिवार्य है।

By Satish Kumar PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 03:01:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 03:01:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खेलकूद में रुचि है तो यह खबर आपके लिए, अतिथि खेल शिक्षक के लिए 2 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
कार्य संतोषजनक नहीं होने पर पृथक करने का अधिकार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पास सुरक्षित रहेगा। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जमा कर सकते हैं
  2. एक रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
  3. उपस्थित नहीं होने पर अगले को अवसर दिया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर कटनी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक वर्ग-2 के अंतर्गत पीटीआई (खेल शिक्षक) के एक रिक्त पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

निर्धारित मापदंडों के अनुसार होगी भर्ती

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य ने बताया कि यह भर्ती मध्यप्रदेश जनजातीय एवं अनुसूचित जाति शिक्षण संवर्ग (सेवा एवं भर्ती) नियम 2018 एवं 2024, मध्य प्रदेश राजपत्र अथवा शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार होगी।

वरिष्ठता क्रम में आवश्यकता के अनुसार आमंत्रण

अतिथि शिक्षक की व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी होगी। नियमित कर्मचारी की पदस्थापना अथवा पद की पूर्ति होने पर यह व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों का विषयवार मेरिट के आधार पर पैनल तैयार किया जाएगा और वरिष्ठता क्रम में आवश्यकता के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा।

उपस्थित नहीं होने पर अगले अभ्यर्थी को अवसर

सूचना मिलने के दो दिवस के भीतर उपस्थित नहीं होने पर पैनल के अगले अभ्यर्थी को अवसर दिया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, कटनी में 2 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जमा कर सकते हैं।


आमंत्रित करना विद्यालय की आवश्यकता पर निर्भर

अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करना विद्यालय की आवश्यकता पर निर्भर करेगा। कार्य व्यवहार, लगातार अनुपस्थिति अथवा अध्यापन कार्य संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित अतिथि शिक्षक को पृथक करने का अधिकार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पास सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में 1235 करोड़ रुपये से बने मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर की दमोहनाका रोटरी में खतरनाक गैप, दशहरे के बाद प्लेटें चोरी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।