• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में रेलवे की जमीन पर बने करीब 30 मकानों को बुलडोजर से तोड़ा, अपना सामन लेकर मैदान में पहुंचे लोग

खंडवा के संजय नगर वार्ड इलाके में लोगों कई सालों से रेलवे की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे।

By Geete GovindEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 01:18:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 01:31:06 PM (IST)
खंडवा में रेलवे की जमीन पर बने करीब 30 मकानों को बुलडोजर से तोड़ा, अपना सामन लेकर मैदान में पहुंचे लोग
रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई।

HighLights

  1. रेलवे की जमीन पर पक्के मकान बना लिए थे
  2. लोगों ने कहा- बिना नोटिस दिए मकाने तोड़े गए
  3. कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा शहर में रेलवे की जमीन पर बने करीब 30 मकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। संजय नगर वार्ड में यह कार्रवाई की गई। कई साल से लोग यहां रेलवे की जमीन पर कब्जा करके निवास कर रहे थे। कार्रवाई के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग मकानों से समान बाहर निकालकर मैदान आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे द्वारा बिना नोटिस दिए ही मकान तोड़ दिए गए।

इधर... त्योहारी सीजन में फिर सड़कों तक बढ़ा अतिक्रमण

त्योहार और वैवाहिक सीजन के चलते बाजार में भीड़ बढ़ रही है। इसी का फायदा उठाकर ठेला व्यवसायी फिर सड़कों पर डेरा जमा रहे हैं। हाकर्स जोन से शिफ्ट किए गए व्यवसायी वापस घंटाघर पर इस तरह जम गए हैं कि अब सड़क तक सामान फैला रहे हैं। ऐसे में यहां ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। सड़क पर आवागमन बेहतर करने के लिए ना तो नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता दिखाई दे रहा है और ना ही ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है।


शहर की ट्रैफिक व्यवस्था त्योहार आते ही गड़बड़ाने लगती है। बाजार में खरीदी के लिए निकलने वाले लोग इस अनियंत्रित यातायात व्यवस्था से जूझ रहे हैं। घंटाघर चौक क्षेत्र, बुधवारा बाजार, मधुसूदन टावर गली सहित नगर निगम से रेलवे स्टेशन रोड तक के रूट पर रविवार को ट्रैफिक अव्यवस्थित नजर आया। इसका मुख्य कारण सड़कों पर ठेलों का अतिक्रमण रहा।

घंटाघर चौक पर कब्जा जमा लिया

नगर निगम ने बस स्टैंड के सामने हाकर्स जोन पर घंटाघर चौक के करीब पथकर विक्रेताओं को शिफ्ट किया था। इनमें ज्यादातर कटलरी और रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी थे। वहीं मिट्टी के बर्तन बेचने वाले भी इनमें शामिल थे। इन्होंने घंटाघर चौक पर फिर कब्जा जमा लिया है। मिट्टी के बर्तन बेचने वाले सड़क तक सामान फैलाकर बैठ रहे हैं। जबकि कटलरी व्यवसायी सड़क किनारे ठेले लगाकर अतिक्रमण फैला रहे हैं।

इन व्यवसायियों का कहना है कि त्योहारी सीजन है। यदि बाजार में ठेले नहीं लगाएंगे तो ग्राहकी कैसे होगी। व्यवसायियों ने यह भी कहा कि हाकर्स जोन में ग्राहकी नहीं होने के कारण यहां वापस लौटना पड़ा। विदित हो कि घंटाघर चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने चार अलग-अलग स्थान पार्किंग के लिए चिन्हित किए थे। ये पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : खंडवा में मदरसा संचालक के पोते ने अपनाया सनातन धर्म, बोले- अन्य को भी घर वापसी के लिए करूंगा प्रेरित