• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

भक्तों के लिए ओंकारेश्वर मंदिर की ई-आराधना सुविधा, घर बैठे कर रहे अभिषेक और पूजन

E Aradhana Seva Omkareshwar: जो श्रद्धालु ओंकारेश्वर आकर भगवान का जलाभिषेक नहीं कर पाते, उनके लिए ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की वेबसाइट पर दी गई ई-आराधन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 11:40:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 02:09:46 PM (IST)
भक्तों के लिए ओंकारेश्वर मंदिर की ई-आराधना सुविधा, घर बैठे कर रहे अभिषेक और पूजन
ओंकारेश्वर ज्येा‍ितिर्लिंग मंदिर। फाइल फोटो

HighLights

  1. तेलंगाना के श्रद्धालु हनुमंत राव ने घर बैठे किया अभिषेक
  2. इसके बाद भक्तों के घर ओंकारेश्वर मंदिर का प्रसाद भी भेजा जाता है
  3. पूजा का स्लॉट तय होता है और फिर ऑनलाइन इसमें शामिल होते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महामृत्युंजय जाप, पार्थेश्वर पूजन, पंचामृत पूजन, नर्मदा आरती, नर्मदा पूजन तथा जलाभिषेक का घर बैठे पुण्य लाभ ऑनलाइन श्रद्धालु उठा रहे हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर आकर जलाभिषेक करना हर श्रद्धालु चाहता है, लेकिन व्यावसायिक और पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण जो श्रद्धालु ओंकारेश्वर आकर भगवान का जलाभिषेक नहीं कर पाते, उनके लिए ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की वेबसाइट पर दी गई ई-आराधना की सुविधा वरदान साबित हो रही है।

तेलंगाना राज्य के हनुमंत राव ने बताया कि जब उन्हें श्री ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट पर ई-आराधना सुविधा का विकल्प दिखा तो सोचा, क्यों ना घर बैठे ही जलाभिषेक किया जाए। वेबसाइट के माध्यम से जलाभिषेक की बुकिंग करने के बाद मंदिर प्रशासन की तरफ से तकनीकी जानकारी भेजी गई, कि किस तरह से पूजा व जलाभिषेक में शामिल होना है।


अद्भुत और आनंददायक अनुभव

उन्होंने बताया कि पहले से निर्धारित किए गए टाइम स्लाट पर अच्छी तरह से पूजा संपन्न हुई, और स्पीड पोस्ट से घर बैठे भगवान ओंकारेश्वर का प्रसाद भी प्राप्त हो गया। श्रद्धालु राव ने सोमवार को ऑनलाइन जलाभिषेक करने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि घर बैठे भगवान श्री ओंकारेश्वर के अभिषेक-पूजन से जुड़ना उनके लिए बहुत अद्भुत और आनंददायक रहा।

यह भी पढ़ें- महाकाल-ओंकारेश्वर दर्शन का सुनहरा मौका: IRCTC का 4 रात और 5 दिन का स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च