खंडवा में दर्दनाक हादसा... इंदिरा सागर बांध ब्रिज से नीचे गिरी बोलेरो, चालक की मौत
खंडवा के नर्मदा नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 11:05:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 11:05:53 AM (IST)
खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- इंदिरा सागर बांध ब्रिज पर बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे गिरी।
- हादसे में चालक अभिषेक की मौके पर ही मौत हुई।
- वाहन सुरक्षा जाली तोड़कर टीआरसी टनल दीवार से टकराया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। जिले के नर्मदा नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदिरा सागर बांध के सामने बने ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर साइड में लगी सुरक्षा जाली तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन नीचे गिरने के बाद टीआरसी टनल की दीवार से जा टकराया, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मृतक की पहचान अभिषेक पिता मायाराम निवासी अंजनिया फाटा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही नर्मदा नगर थाना प्रभारी विकास खिंची पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे शव को बाहर निकलवाया और एम्बुलेंस से पूनासा अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।