
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा, मूंदी। शादी वाले घर से दुल्हन के गहने और नकदी लेकर फरार रिश्तेदार युवती को मूंदी पुलिस ने उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड और एक अन्य व्यक्ति के साथ महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 1.15 लाख रुपये नकद, करीब ढाई लाख रुपये के सोने के जेवर तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 3.65 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, तालाब मोहल्ला मूंदी निवासी ऋषभ राठौर ने 17 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मौसी की बेटी अंबिका उर्फ खुशी राठौर शादी के गहने और 1.80 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गई है। शिकायत पर थाना मूंदी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर नागपुर में कार्रवाई कर अंबिका उर्फ खुशी, रमजान शेख और मुकेश उर्फ भैरव को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के कब्जे से चोरी के सोने के जेवर, 1.15 लाख रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र नरवरिया, निरीक्षक उमेश कुमार लाखरे, उपनिरीक्षक फिरोज खान तथा आरक्षक नरेंद्र यादव और दिनेश सिसोदे की सराहनीय भूमिका रही।
खिरकिया। हरदा.भिरंगी स्टेशनों के मध्य लगे संकेतक बोर्ड को चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन स्टेशनो के मध्य स्थित ट्राई एंगल स्पीड बोर्ड एल्युमिनियम का तथा लोहे की फ्रेम चोरी होने की सुचना पर हरदा पोस्ट पर अज्ञात के विरूद्व धारा 147, रेलवे एक्ट कायम कर मामले को जांच मे लिया गया था।
पुलिस ने दो संदिग्धों से पुछताछ करने पर 29 वर्षीय अलिम उर्फ अल्लू पुत्र इब्राहिम निवासी निवासी.डा भीमराव अंबेडकर वार्ड मानपूरा हरदा तथा 24 वर्षीय आबिद खां पुत्र जब्बर खान निवासी मानपूरा राजीव गांधी हरदा ने18 जुलाई को रेलवे पटरी किनारे लगे एल्यूमिनियम के बोर्ड चोरी कर पास ही स्थित झाडियों में छिपाना बताया।
रेलवे लाइन के आसपास देखने पर और भी बोर्ड निकले दिखाई दिए। आरोपियों के पास से कुल 20 नग एल्युमिनियम के रेडियम खरोचे हुय बोर्डाे जिनका वनज लगभग 35 किलो व कीमत करीब नौ हजार तथा एक लोहे की फ्रेम जिसका वजन लगभग तीन किलो कीमत लगभग 9090 रूपये के जब्त किए है। जिस पर दोनो के सिविल पुलिस लाईन थाना से अपराधिक रिकार्ड की जानकारी लेने पर दोनो का अपराधिक रिकार्ड भी मिला है।दोनो आरोपितों को 20 जुलाई को रेलवे न्यायालय भोपाल समक्ष पेश करने पर जेल भेज दिया।
खंडवा में शादी से एक रात पहले घर में चोरी, रिश्तेदार युवती दुल्हन के गहने लेकर प्रेमी संग भागी