• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

MP में मदरसा संचालक के पोते ने अपनाया सनातन धर्म, बोले- अन्य को भी घर वापसी के लिए करूंगा प्रेरित

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बोरगांव खुर्द में मदरसा संचालित करने वाले सलामत उल्लाह खां के पोते याकूब खां ने गुरुवार को नवसंवत्सर पर सनातन धर्म अपना ल...और पढ़ें

By Geete GovindEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 02:00:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 02:01:32 AM (IST)
MP में मदरसा संचालक के पोते ने अपनाया सनातन धर्म, बोले- अन्य को भी घर वापसी के लिए करूंगा प्रेरित
MP में मदरसा संचालक के पोते ने अपनाया सनातन धर्म

HighLights

  1. MP में मदरसा संचालक के पोते ने अपनाया सनातन धर्म
  2. मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ याकूब की घर वापसी हुई
  3. कहा-अन्य को भी घर वापसी के लिए करूंगा प्रेरित

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बोरगांव खुर्द में मदरसा संचालित करने वाले सलामत उल्लाह खां के पोते याकूब खां ने गुरुवार को नवसंवत्सर पर सनातन धर्म अपना लिया। महादेवगढ़ मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ याकूब की घर वापसी हुई।

अब कृष्णा नाम से पहचाने जाएंगे याकूब

याकूब अब कृष्णा नाम से पहचाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब अपना जीवन सनातन के प्रचार-प्रसार में लगाएंगे और अपनी तरह और भी मुस्लिमों को घर वापसी के लिए प्रेरित करेंगे। महादेवगढ़ में पंडित राजेश पाराशर द्वारा दस विधि स्नान एवं हवन-पूजन करवाने के बाद कृष्णा से भोलेनाथ की आरती करवाई गई।


यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS अधिकारी केके सिंह होंगे सदस्य

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करते हैं याकूब

याकूब से कृष्णा बने युवक ने बताया कि वह नगर निगम में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन का चालक है। उसे हिंदू त्योहार, परंपराएं और विशेष रूप से नारी सम्मान की भावना बेहद आकर्षित करती है। इसी कारण सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। विदित हो कि महादेवगढ़ में अब तक 15 युवा, एक किन्नर ने घर वापसी की है। वहीं सौ मुस्लिम युवतियों ने घर वापसी कर हिंदू युवकों से विवाह रचाया है।