मध्य प्रदेश सनातन महासंघ के अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- पढ़े- लिखे मुस्लिम बड़े आतंकवादी
मध्य प्रदेश सनातन महासंघ के अध्यक्ष गौतम खट्टर ने खंडवा में आयोजित बलिदान दिवस पर कहा कि अनपढ़ होने की वजह से मुस्लिम आतंकी बनते हैं, यह सच नहीं है। उ ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 12:49:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 29 Nov 2025 12:49:02 AM (IST)
मध्य प्रदेश सनातन महासंघ के अध्यक्ष का विवादित बयानHighLights
- मध्य प्रदेश सनातन महासंघ के अध्यक्ष गौतम खट्टर का विवादित बयान
- गौतम खट्टर ने कहा कि उच्च शिक्षित मुस्लिम बड़े आतंकवादी होते हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। मध्य प्रदेश सनातन महासंघ के अध्यक्ष गौतम खट्टर ने खंडवा में आयोजित बलिदान दिवस पर कहा कि अनपढ़ होने की वजह से मुस्लिम आतंकी बनते हैं, यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि सच देखें तो उच्च शिक्षित बड़े आतंकवादी होते हैं। ओसामा लादेन को अंग्रेजी में डिग्री हासिल थी, वह सिविल इंजीनियर था, फिर भी आतंकवादी बना। हाफिज सईद डबल एमए था। याकूब मेमन चार्टर्ड अकाउंटेंट था।
खट्टर ने कहा कि अगर इलाज करना है तो डॉक्टर बदलने से नहीं, दवा बदलने से बीमारी का इलाज होगा। इस दौरान भारत में मदरसा शिक्षा व्यवस्था बंद करने की मांग उठी। बता दें कि 28 नवंबर 2009 को खंडवा में जेल ब्रेक के दौरान सिमी के आतंकियों ने एटीएस जवान समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इन्हीं लोगों की याद में बलिदान दिवस का आयोजन किया गया था।