• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व सिकल सेल दिवस पर एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में प्रदर्शनी का किया अवलोकन

विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रीय सकल सेल एनीमिया उन्मूलन के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। मंच पर आने से पहले उन्होंने ...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 11:09:13 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 11:09:13 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व सिकल सेल दिवस पर एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रीय सकल सेल एनीमिया उन्मूलन के कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  2. मंच पर आने से पहले उन्होंने सिकल सेल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया
  3. मंच पर राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रीय सकल सेल एनीमिया उन्मूलन के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। मंच पर आने से पहले उन्होंने सिकल सेल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने संबोधन भी दिया।

मंच पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, इंदर सिंह राजपूत, स्वस्थ राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह मौजूद थे। सुबह 10.30 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


naidunia_image

कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

कल ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की थी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मप्र के प्रवास पर गुरुवार को तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंची थीं। यहां उन्होंने ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ममलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पहले महामहिम राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्य गर्भगृह में मुख्य पुजारियों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज और विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया।

naidunia_image

ममलेश्वर मंदिर में नंदी का पूजन करतीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ओंकारेश्वर तीर्थ के दर्शन से पूर्व राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन उपरांत कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जेन द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को स्मृति चिन्ह के रूप में नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का छायाचित्र भेंट किया। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, इंदौर संभागायुक्त डा. सुदाम खाड़े, आइजी अनुराग सिंह व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

'गीली मिट्टी जैसे होते हैं जनजाति समुदाय के लोग...'- राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाया संकल्प, 2047 तक बनाना है विकसित भारत