• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में रुकेगी पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन, मिली मंजूरी, लंबे समय से की जा रही थी मांग

मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 01:03:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 01:03:43 PM (IST)
खंडवा में रुकेगी पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन, मिली मंजूरी, लंबे समय से की जा रही थी मांग
खंडवा में रुकेगी पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के खंडवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी मिल गई है
  2. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी
  3. रेलवे विभाग जल्द ही ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज की तिथि घोषित करेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा । लंबे समय से की जा रही मांग के बाद पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के खंडवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। रेलवे विभाग जल्द ही ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज की तिथि घोषित करेगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इस संबंध में कई बार पत्राचार भी किया गया था

मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में कई बार पत्राचार भी किया गया था। इसके परिणामस्वरूप रेल मंत्रालय ने ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टापेज को स्वीकृति प्रदान कर दी है।


ठहराव से जिले के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी

पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के खंडवा में ठहराव से जिले के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों तथा उपचार के लिए पुणे और जबलपुर जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन शहरों के लिए सीधे और सुविधाजनक रेल संपर्क की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

ट्रेन प्रत्येक रविवार रात करीब 7.45 बजे खंडवा से रवाना होगी

जानकारी के अनुसार, ट्रेन प्रत्येक रविवार रात करीब 7.45 बजे खंडवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.25 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सोमवार को पुणे से सुबह 11.20 बजे रवाना होकर रात करीब 10 बजे खंडवा पहुंचेगी तथा मंगलवार सुबह लगभग छह बजे जबलपुर पहुंचेगी।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय खंडवा सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात... रेलवे चलाएगा CSMT-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जबलपुर, कटनी और सतना में रहेगा ठहराव