हाईवोल्टेज ड्रामा... जमीन का कब्जा दिलाने आई टीम को देख टॉवर पर चढ़ा युवक, पूर्व विधायक पर लगाया आरोप
खंडवा के जूनापानी में जमीन पर कब्जा दिलवाने पहुंंची टीम को देखकर टावर पर चढ़कर युवक ने पंद्रह मिनिट तक हाइवोल्टेज ड्रामा किया। युवक ने आरोप लगाया कि प ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 12:02:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 12:36:55 AM (IST)
टावर पर चढ़कर युवक ने पंद्रह मिनिट तक हाइवोल्टेज ड्रामा किया।HighLights
- जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा युवक
- पूर्व विधायक पर जबरन जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
- विधायक का कहना है, जमीन उन्होंने विधिवत रूप से खरीदी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। ग्राम जूनापानी में जमीन विवाद को लेकर एक युवक हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। उसे टावर से नीचे उतारने में अधिकारियों को पसीने छूट गए। टॉवर पर चढकर युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
युवक का आरोप था कि जमीन पर खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने कब्जा कर लिया है। जबकि पूरे मामले में पूर्व विधायक को कोर्ट के आदेश पर जमीन का कब्जा दिलाने के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची थी। जमीन विवाद को लेकर पिंटू पाल नामक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा और हंगामा करने लगा।
उसने आरोप लगाए कि उसकी करीब ढाई एकड़ जमीन पर पूर्व विधायक वर्मा कब्जा करने पहुंचे थे। वहीं पूर्व विधायक का कहना है कि यह जमीन उन्होंने विधिवत रूप से खरीदी है और उसी के आधार पर वे कब्जा लेने पहुंचे थे। मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस अमला भी मौजूद रहा।