• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में बस स्टैंड की छत पर चढ़े युवक ने किया हंगामा, पत्थर फेंककर कांच फोड़े; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

खंडवा के माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड पर सोमवार सुबह एक युवक के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई।

By Ashwin RathoreEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 12:32:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 12:35:50 PM (IST)
खंडवा में बस स्टैंड की छत पर चढ़े युवक ने किया हंगामा, पत्थर फेंककर कांच फोड़े; यात्रियों में मची अफरा-तफरी
बस स्टैंड की छत से पत्थर फेंकता युवक।

HighLights

  1. युवक बस स्टैंड की छत पर चढ़ गया
  2. वहां से पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिए
  3. यात्रियों और राहगीरों में दहशत फैली

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा शहर के माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक बस स्टैंड की छत पर चढ़ गया। युवक ने छत पर चढ़कर हंगामा किया और परिसर के कांच तोड़ दिए।

इससे ऊपर से कांच के टुकड़े और पत्थर नीचे गिरने लगे, जिससे बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। काफी देर तक बस स्टैंड परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।


पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल युवक के छत पर चढ़ने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें : इंदौर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस पर धार जिले में बदमाशों ने किया पथराव, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात